
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कोलार में शादी का झांसा देकर एक विदेशी युवक द्वारा महिला का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने पहले महिला से दोस्ती की और फिर उसके पति से तलाक होने के बाद शादी करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद फरवरी 2026 में घर पहुंचकर पहली बार शारीरिक संबंध बनाए।
महिला का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर आरोपित कई बार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। हाल ही में उसे पता चला कि आरोपित का एक अन्य युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की।
पुलिस के अनुसार, कोलार रोड थाना क्षेत्र में रहने वाली 34 वर्षीय महिला ने 16 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई है। महिला की पहचान करीब एक साल पहले उस समय गैम्बियाई निवासी बुबाकर जालो से हुई थी, जब वह अपने पति के साथ कोलार रोड स्थित डी-मार्ट के सामने पानी-पुरी और फास्ट फूड का स्टाल लगाती थी। आरोपित उनके स्टॉल पर आता था। इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हुई और धीरे-धीरे दोस्ती हो गई।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने दूसरी महिला से संबंध होने के कारण तलाक के लिए आवेदन दिया था। इस बात की जानकारी मिलने पर बुबाकर ने उससे कहा कि तलाक होने के बाद वह उससे शादी कर लेगा।
फरवरी 2026 में रात करीब 11:30 बजे जब उसका पति घर पर नहीं था, तब आरोपित उसके घर पहुंचा और शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी वह कई बार उसके साथ संबंध बनाता रहा।
यह भी पढ़ें- MP में अवैध कॉलोनी काटने पर 10 साल की जेल का प्रस्ताव अटका, शीतकालीन सत्र में पेश नहीं होगा विधेयक
दो दिन पहले उसे पता चला कि आरोपित का भोपाल की किसी अन्य युवती से अफेयर है। इस बात को लेकर 14 नवंबर को सुबह करीब आठ बजे वह अपने भाई खेमचंद के साथ आरोपित के घर पहुंची थी। वहां आरोपित ने उसके साथ धक्का-मुक्की की। भाई ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद दोनों वहां से लौट आए। घटना से डरी महिला ने पति को पूरी बात बताई और फिर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।