• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

30 साल का लंबा इंतजार होगा खत्म, भोपाल की 24 कॉलोनियों को मिलेगा जाम से छुटकारा, लेकिन विलंब से बढ़ी परेशानी

रेलवे ने गर्डर भी लॉन्च किए हैं। अगले तीन-चार माह में काम पूरा होने की उम्मीद है। काम पूरा होने के बाद यहां बार-बार फाटक बंद होने की समस्या भी समाप्त ...और पढ़ें

By dilip mangtaniEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 17 Apr 2026 08:20:20 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Apr 2026 08:20:20 PM (IST)
30 साल का लंबा इंतजार होगा खत्म, भोपाल की 24 कॉलोनियों को मिलेगा जाम से छुटकारा, लेकिन विलंब से बढ़ी परेशानी
बैरागढ़ फाटक रोड पर आरओबी का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।

HighLights

  1. अंडर ब्रिज की जगह ओवरब्रिज का विकल्प
  2. जलभराव के डर से बदला गया था फैसला
  3. समिति ने उठाई जल्द काम पूरा करने की मांग

नवदुनिया प्रतिनिधि, संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर रेलवे क्रॉसिंग रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होते ही दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों के रहवासियों को सुविधा हो जाएगी। रहवासी तीन दशक से यहां ब्रिज बनाने की मांग करते आ रहे थे। हालांकि काम में विलंब से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की सेतु शाखा ने फाटक नंबर 115 पर आरओबी का काम तीन साल पहले शुरू किया था।

गर्डर लॉन्चिंग के बाद जगी उम्मीद

अब तक काम पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन रेलवे के हिस्से के काम में विलंब के कारण ब्रिज से परिवहन प्रारंभ नहीं हो पा रहा है। फाटक रोड तक पिलर खड़े हो चुके हैं। रेलवे ने गर्डर भी लॉन्च किए हैं। अगले तीन-चार माह में काम पूरा होने की उम्मीद है। काम पूरा होने के बाद यहां बार-बार फाटक बंद होने की समस्या भी समाप्त हो जाएगी। क्रॉसिंग की जगह रेलवे ने अंडर ब्रिज बनाने की स्वीकृति दी थी लेकिन अंडर ब्रिज में जलभराव की समस्या को देखते हुए ओवर ब्रिज स्वीकृत किया गया।


व्यापार प्रभावित और वैकल्पिक मार्गों की सुगमता

आरओबी बनाने से पहले प्रशासन ने यहां कई दुकानों को भी तोड़ा था। पिछले तीन साल से यहां कारोबार ठप पड़ा है। विलंब से व्यापारी परेशान हैं। काम पूरा होने के बाद राहत फाटक के दूसरे छोर पर सीटीओ, कैंप नंबर 12, मथाई नगर, देवलोक कॉलोनी, सत्यम कॉलोनी, पूजाश्री नगर सहित करीब दो दर्जन कॉलोनियां हैं। ब्रिज बनने से नागरिकों को सुविधा हो जाएगी। दाता कॉलोनी होते हुए एयरपोर्ट रोड जाने वालों को भी वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें- भोपाल के 50 इलाकों में बिजली कटौती, 6 घंटे तक बत्ती रहेगी गुल, देखें अपने इलाके का शेड्यूल

नई बसाहट और जनसुविधा पर जोर

इन दिनों लाऊखेड़ी में नई बसाहट हो रही है। यहां के रहवासियों को भी बैरागढ़ तक आने में सुविधा होगी। रेल सुविधा संघर्ष समिति के अध्यक्ष परसराम आसनानी का कहना है कि ओवरब्रिज बनाने की हमारी मांग जल्द पूरी हो जाएगी लेकिन रेलवे को काम में विलंब नहीं करना चाहिए। नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखना जरूरी है।