• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

₹500 मांगने पहुंची थी पड़ोसन, झुमके देख बिगड़ी नीयत, मुंह-नाक दबाकर मार डाला; महिला की हत्या का खुलासा

आरोपी रेखा वारदात वाले दिन कलरी देवी के घर 500 रुपये मांगने पहुंची थी। रुपये देने से इनकार करने पर उसकी नजर वृद्धा के कानों में पहने सोने के झुमकों पर पड़ी और उसकी नीयत बिगड़ गई।

By prashant vyasEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 08:29:50 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 08:29:50 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
₹500 मांगने पहुंची थी पड़ोसन, झुमके देख बिगड़ी नीयत, मुंह-नाक दबाकर मार डाला; महिला की हत्या का खुलासा
वाजपेई नगर मल्टी में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा।

HighLights

  1. वाजपेई नगर मल्टी में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा
  2. 500 रुपये न देने पर पड़ोसन ने घोंटा था गला, जेवर लूटे
  3. सीसीटीवी में दिखी काली चप्पलों ने खोला मर्डर का राज

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शाहजहांनाबाद के वाजपेई नगर मल्टी में 75 वर्षीय कलरी देवी की हत्या और लूट की वारदात को उनकी पड़ोसन ने ही अंजाम दिया था। आरोपित रेखा उर्फ रीता उर्फ रीत (45) वारदात वाले दिन कलरी देवी के घर 500 रुपये मांगने पहुंची थी। रुपये देने से इनकार करने पर उसकी नजर वृद्धा के कानों में पहने सोने के झुमकों पर पड़ी और उसकी नीयत बिगड़ गई।

उसने झुमके खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर कलरी देवी गिर गईं और शोर मचाने लगीं। इसके बाद आरोपित ने उनका मुंह और नाक दबा दिया। दम घुटने से वृद्धा की मौत हो गई। आरोपित जेवर और नकदी लेकर भाग निकली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया है।


पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज किया

डीसीपी आयुष गुप्ता ने बताया कि छह नवंबर को वाजपेयी नगर मल्टी के ए-2 ब्लाक में रहने वालीं कलरी देवी की मौत की सूचना मिली थी। शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना और श्वास नली अवरुद्ध होना सामने आया। इससे हत्या की आशंका हुई। जांच में लूट का पहलू सामने आने पर पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज किया।

काली चप्पलों से खुला राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित की गई और आरोपित की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज में मल्टी में रहने वाली महिला कलरी देवी के घर की ओर जाती दिखी। संदेह के आधार पर पुलिस ने रेखा को पूछताछ के लिए बुलाया।

500 रुपये मांगने पहुंची थी

शुरुआत में उसने वारदात से इनकार किया, लेकिन सीसीटीवी में दिख रही महिला की काली चप्पलों और रेखा की चप्पलों का मिलान होने पर पुलिस का शक गहरा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने वारदात कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक, वह नशे के लिए 500 रुपये मांगने गई थी। रेखा पहले कलरी देवी के घर के सामने ही रहती थी और उनकी परिचित थी।

आरोपित का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार रेखा के खिलाफ निशातपुरा थाने में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज है। शाहजहांनाबाद थाने में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के प्रकरण भी दर्ज हैं। वह तीन शादियां कर चुकी है और दूसरे पति के खिलाफ भी मामला दर्ज करा चुकी है। पुराने अपराधों में वह दो साल की सजा भी भुगत चुकी है।

यह भी पढ़ें- एमपी में किसानों की बढ़ेगी आय, खरीदारों और कॉरपोरेट्स से सीधे करेंगे डील, बनेंगे स्पेशल फार्मिंग जोन

जेवर बरामद, सोने का दांत अब भी गायब

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से कलरी देवी के सोने के झुमके, नाक की लौंग, चांदी की पायल और नकदी बरामद की है। वारदात के समय पहने कपड़े, चप्पल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। हालांकि, वृद्धा का सोने का दांत बरामद नहीं हुआ। घटनास्थल पर मिला एक दांत जांच के लिए भेजा गया है।

न्याय की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में भी थी शामिल

शाहजहांनाबाद थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान ने बताया कि आरोपित मृतका की पहले से परिचित थी। शनिवार को जब स्वजन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने शव रखकर आरोपितों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, तब रेखा भी उसमें शामिल थी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।