• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के अगरिया छापर में बन रहा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 120 एकड़ में ₹17 करोड़ से होगा तैयार

भोपाल के सूखी सेवानिया से सात किलोमीटर दूर अगरिया छापर में करीब 200 एकड़ में आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। गोविंदपुरा के बाद यह एमएसएमई का दूसरा सबसे बड़ा केंद्र होगा।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 01:47:08 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 01:47:08 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल के अगरिया छापर में बन रहा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 120 एकड़ में ₹17 करोड़ से होगा तैयार
अगरिया छापर क्षेत्र में सीवेज और वॉटर सप्लाई के नेटवर्क के लिए ओवर हेड टैंक का निर्माण किया जा रहा है।- नईदुनिया।

HighLights

  1. 17 करोड़ से बनेगा नया औद्योगिक हब
  2. हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा परिसर
  3. पहले चरण में 80 एकड़ में काम जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के औद्योगिक परिदृश्य में जल्द ही एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। सूखी सेवानिया से महज सात किलोमीटर दूर अगरिया छापर में करीब 17 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से एक सर्वसुविधायुक्त और आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। यह नया हब अत्याधुनिक तकनीकी बुनियादी ढांचे से लैस होगा, जिससे भोपाल और आसपास के जिलों में रोजगार और व्यापार के नए अवसर पैदा होंगे।

औद्योगिक विकास के लिहाज से यह परियोजना बेहद खास मानी जा रही है। करीब 700 एकड़ में फैले गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र के बाद, यह एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) सेक्टर का दूसरा सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनने जा रहा है। अगरिया छापर का कुल रकबा लगभग 200 एकड़ निर्धारित किया गया है।


स्मार्ट सुविधाओं से लैस होगा परिसर

यह प्रदेश का पहला ऐसा आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र होगा, जहां उद्योगों की आज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। मप्र लुघ उद्योग निगम इस परिसर को विकसित कर रहा है। परिसर में उद्योगों के कामकाज के लिए हाई-स्पीड ऑप्टिक फाइबर केबल कनेक्टिविटी के लिए प्रावधान किया गया है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यहां इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए डेडिकेटेड चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे। उद्योगों के संचालन के लिए अन्य जरूरी सभी उपकरण और संसाधन परिसर में उपलब्ध रहेंगे।

पांच हजार वर्गफीट से एक एकड़ तक के रहेंगे भूखंड

उद्योगपतियों और नए उद्यमियों को अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए यहां छोटे से लेकर बड़े भूखंड आवंटित किए जाएंगे। पांच हजार वर्गफीट से लेकर एक एकड़ तक के भूखंड रखे जाएंगे। ताकि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम तीनों श्रेणियों के उद्योग की जरूरत को पूरा किया जा सके। हालांकि अभी नक्शा फाइनल नहीं हुआ है।

देरी के बाद अब धरातल पर उतरा काम

लगभग पांच वर्ष पहले यह प्रोजेक्ट मंजूर हुआ था, लेकिन शुरुआती योजना में जमीन को बिना विकसित किए सीधे आवंटित करने की तैयारी थी। बाद में उच्च स्तर निर्णय लिया कि क्षेत्र को पूरी तरह विकसित और तकनीकी रूप से आधुनिक बनाकर ही सौंपा जाए। योजना में इस फेरबदल और औपचारिकताएं पूरी करने में समय लगा, जिससे प्रोजेक्ट कुछ वर्षों तक अटका रहा।

यह भी पढ़ें- MP के उत्पादों को मिलेगा ब्रिटेन, यूएई और ऑस्ट्रेलिया का बाजार; CM करेंगे शुभारंभ

सड़क का हो रहा निर्माण, टंकियों का चल रहा काम

हालांकि अब सभी बाधाएं दूर हो चुकी हैं और निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। क्षेत्र में डामर सड़कों का निर्माण शुरू हो चुका है, जबकि सीवेज ट्रीटमेंट और वाटर सप्लाई का नेटवर्क के लिए ओवर हेड टंकियों का निर्माण कार्य चल रहा है।

दो अलग-अलग चरणों में पूरा होगा काम

पहला चरण: वर्तमान में 80 एकड़ भूमि पर तेजी से विकास कार्य जारी है।

दूसरा चरण: शेष 120 एकड़ भूमि को औद्योगिक गतिविधियों के लिए विकसित करने की तैयारियों शुरू हो चुकी है।

अगरिया छापर में नये आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है। इस वित्तीय वर्ष तक पहले चरण में किए जाने वाले काम पूर करने का लक्ष्य है। साथ ही इसके आवंटिया की प्रक्रिया शुरू कर दिया जाएगा। - सिद्धार्थ खरे, महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।