• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP के उत्पादों को मिलेगा ब्रिटेन, यूएई और ऑस्ट्रेलिया का बाजार; CM करेंगे शुभारंभ

MP Export and FTA Conclave: भोपाल में आयोजित एक्सपोर्ट एंड एफटीए कॉन्क्लेव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 08:11:15 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 08:40:20 AM (IST)
MP के उत्पादों को मिलेगा ब्रिटेन, यूएई और ऑस्ट्रेलिया का बाजार; CM करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। फाइल फोटो

HighLights

  1. प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने की तैयारी
  2. निर्यातकों के लिए पांच नई पहल होंगी शुरू
  3. ब्रिटेन, यूएई और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार समझौतों पर चर्चा

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहचान दिलाने और प्रदेश की निर्यात क्षमता का विस्तार करने के उद्देश्य से गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में मप्र एक्सपोर्ट एंड एफटीए कॉन्क्लेव आयोजित की गई।

इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। मप्र शासन द्वारा भारत सरकार के वाणिज्य विभाग के सहयोग से आयोजित कान्क्लेव में एमएसएमई मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप, केंद्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, निर्यात संवर्धन परिषदों के प्रतिनिधि, उद्योग संगठनों के पदाधिकारी और प्रदेश के प्रमुख निर्यातक शामिल होंगे।


भारत के साथ विदेशी व्यापार समझौतों पर चर्चा


कॉन्क्लेव में मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के माध्यम से प्रदेश के निर्यातकों के लिए उपलब्ध नए अवसरों को साझा किया जाएगा और उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जाएगा। भारत द्वारा विभिन्न देशों के साथ किए गए व्यापार समझौतों के अंतर्गत भारतीय उत्पादों को मिलने वाली शुल्क रियायतों का लाभ प्रदेश के उद्यमियों तक पहुंचाने, निर्यात प्रक्रियाओं को समझने और नए व्यापारिक साझेदार विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इसके माध्यम से प्रदेश के औद्योगिक एवं कृषि आधारित उत्पादों के लिए संभावित अंतरराष्ट्रीय बाजारों की पहचान करने और निर्यात विस्तार की व्यावहारिक रणनीति पर पैनल में चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- एमपी में 12 लाख करोड़ का निवेश जमीन पर उतरा, भूमि अधिग्रहण पर किसानों को 4 गुना मुआवजा

कई नवाचारों का शुभारंभ

मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में प्रदेश के निर्यातकों को मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ दिलाने के लिए महत्वपूर्ण नवाचारों का शुभारंभ करेंगे। इनमें मप्र एफटीए कार्ययोजना 2026-27, मप्र एफटीए निर्यातक मार्गदर्शिका, मप्र एफटीए हेल्पडेस्क, एमपी ट्रेड पोर्टल का एफटीए मॉड्यूल और मप्र एफटीए एक्सेलेरेटर शामिल हैं।

प्रदेश के उद्योगों के निर्यात लक्ष्य और वैश्विक संभावनाओं पर चर्चा होगी। एक विशेष तकनीकी सत्र में ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए व्यापार समझौतों के अंतर्गत निर्यात कर चुके प्रदेश के उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।