• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में दहला देने वाला हादसा : चलती बाइक के पहिए में फंसा दुपट्टा, सड़क पर गिरकर गर्भवती पत्नी की दर्दनाक मौत

संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला का दुपट्टा चलती बाइक के पिछले पहिए में फंस गया, जिससे बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 07 Jun 2026 03:21:14 PM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jun 2026 03:24:07 PM (IST)
भोपाल में दहला देने वाला हादसा : चलती बाइक के पहिए में फंसा दुपट्टा, सड़क पर गिरकर गर्भवती पत्नी की दर्दनाक मौत
चलती बाइक के पहिए में फंसा दुपट्टा, गिरकर महिला मौत।

HighLights

  1. चलती बाइक के पहिए में फंसा दुपट्टा, गिरकर महिला मौत
  2. गर्भवती पत्नी को डॉक्टर के पास रूटीन चेकअप के लिए ले जा रहा था पति
  3. बैरागढ़ के संजय नगर में हुआ हादसा, पुलिस कर रही जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। कहते हैं कि होनी कब और किस रूप में काल बनकर सामने आ जाए, कोई नहीं जानता। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के संजय नगर इलाके में शनिवार दोपहर एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

जिस घर में जल्द ही नन्हें कदमों की आहट होने वाली थी, वहां अब सिर्फ चीख-पुकार और सन्नाटा है। डॉक्टर के पास नियमित जांच के लिए जा रही 30 वर्षीय गर्भवती महिला भारती मेवाड़ा की अपनी ही चलती बाइक के पहिए में दुपट्टा फंसने के कारण गिरकर मौत हो गई।


चेकअप के लिए जा रहे थे दोनों, अचानक काल बन गया दुपट्टा

बैरागढ़ पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। एसआई सचिन वर्मा के अनुसार, संजय नगर निवासी विकास मेवाड़ा एक कपड़े की दुकान में काम करते हैं। करीब छह महीने पहले ही उनका विवाह भारती से हुआ था। भारती गर्भवती थीं, इसलिए शनिवार दोपहर करीब 12 बजे विकास अपनी पत्नी को रूटीन चेकअप के लिए डॉक्टर के पास ले जाने के लिए घर से बाइक से निकले थे।

दोपहर करीब 12:30 बजे जब वे संजय नगर क्षेत्र के मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे, तभी भारती के गले में पड़ा दुपट्टा हवा के झोंके के साथ अचानक बाइक के पिछले पहिए में जाकर उलझ गया। रफ्तार में घूम रहे पहिए में दुपट्टा फंसते ही भारती का गला पीछे की ओर खिंचा और चलती बाइक का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया।

यह भी पढ़ें- भोपाल के रेस्टोरेंट में भीषण आग: किचन से शुरू हुई लपटें दो मंजिल तक पहुंचीं, दीवार तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

सड़क पर सिर के बल गिरीं भारती, अस्पताल में तोड़ा दम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक फिसलते ही पीछे बैठीं भारती बेहद हिंसक तरीके से सड़क पर सीधे सिर के बल गिरीं। सिर में अंदरूनी और गंभीर चोट लगने के कारण वे मौके पर ही बेसुध हो गईं। हादसे के बाद सड़क पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और घायल दंपत्ति को पास के चिरायु अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था; अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद भारती को मृत घोषित कर दिया। हादसे में विकास को भी मामूली चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।