गुरुग्राम की महिला को भोपाल में एक साल तक लिव-इन में रखा, शादी का दबाव बनाने पर मां-बेटे ने मिलकर पीटा
एक साल तक लिव-इन में रहने के कारण महिला ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी शनी यादव और उसकी मां समोती देवी ने उससे मारपीट करते हुए घर से बेदखल कर दिया।
By Brajendra rishishwarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 10:06:51 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 10:06:51 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- भोपाल में एक साल लिव-इन में रखने के बाद शादी से इनकार
- पुलिस ने आरोपी और उसकी मां के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया
- महिला ने शादी का दबाव बनाने पर मारपीट का आरोप लगाया
नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल । कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में शादीशुदा महिला को एक साल तक लिव इन रिलेशन में रखने के बाद बदमाश ने शादी से इंकार कर दिया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी और उसकी मां ने उससे मारपीट कर दी।
महिला ने घटना की शिकायत गुरुग्राम हरियाणा में की थी। वहां से केस डायरी आने के बाद कटारा हिल्स पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
गुरुग्राम से पहुंची भोपाल
पुलिस के अनुसार 38 साल की महिला गुरुग्राम हरियाणा की रहने वाली है। इसी इलाके में शनी यादव रहता है। शनी यादव एक साल पहले महिला को भोपाल लेकर आया था और कटारा हिल्स इलाके में रह रहा था। कुछ दिन यहां रहने के बाद दोनों गुरुग्राम लौट गए।
महिला का कहना है कि वह शादीशुदा है और उसका 12 साल का बच्चा है। पहले पति से उसकी नहीं बनने के कारण शनी यादव उसे लिव-इन रिलेशन में रखे था। जब शादी का दबाव बनाया और विवाद बढ़ने लगे तो वह उसे लेकर गुरुग्राम चला गया।
शादी की बात पर मारपीट
एक साल तक लिव इन में रहने के कारण महिला ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपित शनी यादव और उसकी मां समोती देवी ने उससे मारपीट करते हुए घर से बेदखल कर दिया।
परेशान होकर उसने गुरुग्राम पुलिस को शिकायत की थी। वहां से केस डायरी कटारा हिल्स पुलिस को सौंपी गई। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को बयान दर्ज करने बुलाया गया है। उसके थाने पहुंचने पर ही सही घटना पता चल सकेगी।