भोपाल में शादी का झांसा देकर नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म; कजलीखेड़ा थाने में आरोपी लाइब्रेरियन पर केस दर्ज
कजलीखेड़ा क्षेत्र में 36 वर्षीय नर्सिंग छात्रा ने निजी कॉलेज के लाइब्रेरियन पर शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक शोषण करने का आरोप लगाया।
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 05:52:07 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 05:52:07 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- 2022 से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
- नर्सिंग छात्रा से निजी कॉलेज के लाइब्रेरियन ने बनाए संबंध
- आरोपी फरार, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की
नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में एक निजी कॉलेज की 36 वर्षीय नर्सिंग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कॉलेज के ही लाइब्रेरियन विकास अग्निहोत्री पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दैहिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2022 से हुआ संपर्क
कजलीखेड़ा सब इंस्पेक्टर मोना जादौन के अनुसार, पीड़िता और आरोपी विकास अग्निहोत्री की पहचान कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी।
आरोप है कि विकास ने शादी का भरोसा दिलाकर 2022 में पहली बार छात्रा से ज्यादती की। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ लगे।
शादी करने का दिया झांसा
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे चार दिन तक अपने कमरे में रखकर शोषण किया।जब पीड़िता कमरा छोड़कर चली गई, तो आरोपी ने दोबारा शादी का वादा कर फिर से संबंध बनाए।
हाल ही में आरोपी ने छात्रा का मोबाइल नंबर ब्लाक कर दिया और बातचीत बंद कर दी। आरोपी के इस धोखे से परेशान होकर पीड़िता ने कजलीखेड़ा थाने में शुक्रवार सुबह पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।