• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने पर विवाद, महिला को चाकुओं से गोदा; तलवार-डंडों से वाहनों में तोड़फोड़

भोपाल के साजिदा नगर में आधी रात दर्जनभर नकाबपोश बदमाशों ने उत्पात मचाया। 60 वर्षीय महिला पर चाकू से हमला किया और वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 31 Aug 2026 07:51:07 PM (IST)Updated Date: Mon, 31 Aug 2026 07:51:07 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने पर विवाद, महिला को चाकुओं से गोदा; तलवार-डंडों से वाहनों में तोड़फोड़
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. नकाबपोश बदमाशों ने मचाया उत्पात
  2. महिला पर चाकुओं से किया हमला
  3. तलवार-डंडों से गाड़ियों में की तोड़फोड़

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र के साजिदा नगर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने से रोकना 60 वर्षीय महिला को भारी पड़ गया।

नाराज दर्जनभर नकाबपोश बदमाशों ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद तलवार और डंडे लेकर मोहल्ले में खड़ी करीब दर्जनभर गाड़ियों में तोड़फोड़ की और फरार हो गए।

अचानक हुए हमले से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

वाहन पार्किंग को लेकर विवाद

पुलिस के अनुसार साजिदा नगर निवासी भूरी बाई बाथम (60) किराने की दुकान चलाती हैं। रविवार रात करीब एक बजे वह दुकान बंद करने के बाद घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान कुछ युवक दुकान के सामने वाहन खड़ा करने लगे। महिला ने उन्हें वहां गाड़ी खड़ी करने से रोका।

इसी बात को लेकर बदमाशों ने विवाद शुरू कर दिया और उनमें से एक ने भूरी बाई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें- 'कमेंट पर टोका तो चला दी तलवार': भोपाल में दबंगों ने पूरे परिवार को घेरा, बचाव में आए पिता के सिर पर गंभीर चोट

गाड़ियों का बनाया निशाना

इसके बाद बदमाशों ने मोहल्ले में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाया। तलवार और डंडों से करीब दर्जनभर वाहनों में तोड़फोड़ करने के बाद सभी वहां से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला से पूछताछ की।

भूरी बाई ने बताया कि उनका किसी से पुराना विवाद नहीं है। हमले से कुछ देर पहले उन्होंने दुकान के सामने वाहन खड़ा करने से कुछ युवकों को मना किया। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।