• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल: बंद कमरे में तेज म्यूजिक बजाकर फंदे पर झूला युवक, इलाज के दौरान तोड़ा दम

युवक ने अपने कमरे में तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम चला रखा था। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर स्वजनों को शक हुआ। जब कोई जवाब नहीं मिला तो परि...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 22 May 2026 01:51:03 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 01:56:19 PM (IST)
भोपाल: बंद कमरे में तेज म्यूजिक बजाकर फंदे पर झूला युवक, इलाज के दौरान तोड़ा दम
प्रतीकात्मक, फाइल फोटो।

HighLights

  1. मीरा नगर में 38 वर्षीय युवक ने कमरे में फांसी लगाई
  2. तेज आवाज में म्यूजिक चलने से देर तक घटना का पता नहीं चला
  3. एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित मीरा नगर में एक 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गंभीर हालत में युवक को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर हुआ संदेह

पुलिस के अनुसार, मीरा नगर निवासी राजा पिता प्रेम निजी कार्य करता था और परिवार के साथ रहता था। घटना 15 मई की रात की बताई जा रही है। बताया गया है कि युवक ने अपने कमरे में तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम चला रखा था। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ।


यह भी पढ़ें- 'मैं बहुत ज्यादा परेशान हूं...' ट्विशा शर्मा की बहन का छलका दर्द, खोले परिवार के कई गहरे राज

फंदे पर लटका मिला युवक

परिजनों ने कई बार आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिवार ने दरवाजा तोड़ा तो युवक फंदे पर लटका मिला। परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर एम्स अस्पताल ले गए, जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हबीबगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।