भोपाल: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा युवक पांचवीं मंजिल से गिरकर घायल, जांच में जुटी पुलिस
भोपाल की कोलार सिटी विस्तार कॉलोनी में रविवार सुबह करीब पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ हादसा हुआ। युवक गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा और पांचवी मंजिल से नीचे गिरा।
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 11:46:33 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 11:46:33 AM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- भोपाल की कोलार सिटी विस्तार कॉलोनी का मामला
- रविवार सुबह करीब पांच बजे संदिग्ध परिस्थितियों में हादसा
- युवक अपनी महिला मित्र से मिलने उसके घर आया था
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । कोलार सिटी विस्तार कॉलोनी में रविवार सुबह करीब पांच बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक अपनी महिला मित्र से मिलने उसके घर पहुंचा था।
अस्पताल में इलाज जारी
घटना के बाद मौके पर खून के निशान मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही कोलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है।