
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रेल यात्रियों की सुविधा और उपलब्ध यात्री भार को ध्यान में रखते हुए भोपाल से चलने वाली दो प्रमुख ट्रेनों की कोच संरचना में बदलाव किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 19711/19712 भोपाल-खातीपुरा-भोपाल एक्सप्रेस और 14813/14814 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में संशोधित कोच संरचना नवंबर 2026 से लागू होगी।
गाड़ी संख्या 19711 खातीपुरा-भोपाल एक्सप्रेस में बदलाव 16 नवंबर और 19712 भोपाल-खातीपुरा एक्सप्रेस में 17 नवंबर से प्रभावी होगा। दोनों ट्रेनों में कुल 22 कोच रहेंगे। इनमें 4 सामान्य, 6 स्लीपर, 2 थर्ड एसी इकोनामी, 5 थर्ड एसी, 2 सेकेंड एसी, 1 फर्स्ट एसी और 2 जनरेटर कार शामिल हैं। यानी यात्रियों को एसी श्रेणी में भी विकल्प मिलेंगे।
इसी तरह 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस में संशोधन 1 नवंबर और 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में 2 नवंबर से लागू होगा। इन दोनों ट्रेनों में कुल 18 कोच होंगे। इनमें 4 सामान्य, 6 स्लीपर, 2 थर्ड एसी इकोनामी, 3 थर्ड एसी, 1 सेकेंड एसी, 1 फर्स्ट एसी, 1 एसएलआरडी और 1 जनरेटर कार शामिल है।
रेलवे के अनुसार कोच संरचना में यह बदलाव यात्रियों की मांग और परिचालन आवश्यकताओं के अनुरूप किया गया है।