• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में मॉकड्रिल के दौरान हादसा, दमकल की गाड़ी ने महिला का पैर रौंदा, 200 व्यापारियों ने अमले को घेरा

राजधानी के व्यस्ततम न्यू मार्केट इलाके में नगर निगम की फायर मॉकड्रिल के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार दमकल की गाड़ी...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 09:22:08 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 09:22:08 PM (IST)
भोपाल में मॉकड्रिल के दौरान हादसा, दमकल की गाड़ी ने महिला का पैर रौंदा, 200 व्यापारियों ने अमले को घेरा
न्यू मार्केट में 8 अक्टूबर की आग के बाद बवाल।

HighLights

  1. न्यू मार्केट में 8 अक्टूबर की आग के बाद बवाल
  2. नगर निगम की लापरवाही से न्यू मार्केट में हंगामा
  3. दमकल की मॉकड्रिल के बीच मची अफरा-तफरी

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम न्यू मार्केट इलाके में शुक्रवार शाम नगर निगम की फायर मॉकड्रिल के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शाम करीब सवा छह बजे खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार दमकल की गाड़ी ने एक महिला ग्राहक के पैर को रौंद दिया।

हादसे में महिला का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। घटना के तुरंत बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। हादसे से भड़के करीब 200 हॉकर्स और व्यापारियों ने नगर निगम के अमले और गाड़ियों को घेर लिया और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।


3 दिन से कारोबार ठप होने से व्यापारी नाराज

न्यू मार्केट व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने रोष जताते हुए कहा कि बीते तीन दिनों से लगातार चल रही मॉकड्रिल के कारण पूरा व्यापार प्रभावित हो रहा है। वहीं, दमकल विभाग के फायर आफिसर सौरभ कुमार पटेल का कहना है कि व्यापारियों द्वारा दुकानें आगे बढ़ाने के कारण गाड़ी मोड़ते समय यह घटना घटी।

यह भी पढ़ें- नीमच में भाजपा नेता और उसके 5 साथियों पर हमला, जमीन विवाद में 12-15 लोगों ने बोला धावा, फायरिंग-पथराव में 6 घायल

हॉकर्स को शिफ्ट करने को लेकर विवाद

अतिक्रमण प्रभारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि 8 अक्टूबर को न्यू मार्केट में लगी भीषण आग के बाद हॉकर्स को टीटी नगर स्टेडियम के पास शिफ्ट करने और मॉकड्रिल का फैसला लिया गया था। इसके मद्देनजर बाजार में मॉकड्रिल चल रही थी। हॉकर्स को यहां से जाने के लिए कह रहे हैं, लेकिन वह बार-बार वापस आ जाते हैं।