• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नीमच

नीमच में भाजपा नेता और उसके 5 साथियों पर हमला, जमीन विवाद में 12-15 लोगों ने बोला धावा, फायरिंग-पथराव में 6 घायल

नीमच में भाजपा जिला मंत्री और साथियों पर दर्जनभर से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने भाजपा जिला मंत्री की तरफ फायरिंग भी की है...और पढ़ें

By jaswant purohitEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 09:08:36 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 09:08:36 PM (IST)
नीमच में भाजपा नेता और उसके 5 साथियों पर हमला, जमीन विवाद में 12-15 लोगों ने बोला धावा, फायरिंग-पथराव में 6 घायल
जमीन देखने गए भाजपा नेता पर फायरिंग-पथराव।

HighLights

  1. जमीन देखने गए भाजपा नेता पर फायरिंग-पथराव
  2. चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
  3. ट्रैक्टर और कार से रास्ता रोककर लाठियां भाजीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, नीमच। जिले में भाजपा जिला मंत्री और साथियों पर दर्जनभर से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने भाजपा जिला मंत्री की तरफ फायरिंग भी की है। इस हमले में छह लोगों को चोट आई है। बघाना पुलिस ने इस घटनाक्रम में चार नामजद आरोपितों व उनके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। फायरिंग के आरोपों की जांच की जा रही है।

हिंगोरिया में जमीन देखने के दौरान विवाद और हमला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार दोपहर तीन से साढ़े तीन बजे के बीच की है। भाजपा जिला मंत्री रोशन वर्मा व साथी महू-नीमच रोड स्थित ग्राम हिंगोरिया में एक कृषि भूमि देखने गए थे।

उन्हें दलाल कान्ह सिंह ने कॉल कर बुलाया था और यह जमीन राजू नाम के व्यक्ति की होने की जानकारी दी थी। रोशन वर्मा व साथी बताए गए स्थान पर पहुंचकर दलाल और जमीन मालिक का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान लगभग 12 से 15 लोग मौके पर पहुंचे और वहां से जाने को कहा।


भाजपा जिला मंत्री को निशाना बनाकर फायरिंग भी की

वर्मा ने दलाल द्वारा जमीन बताने की जानकारी दी तो यह लोग विवाद पर आमादा हो गए। उन्होंने जमीन पर अधिकार जताते हुए भाजपा जिला मंत्री रोशन वर्मा व साथियों पर लाठी और पत्थरों से हमला बोल दिया। सफेद रंग की कार से आए एक आरोपित ने भाजपा जिला मंत्री को निशाना बनाकर फायरिंग भी की।

लाठी-पत्थर से किए गए हमले में भाजपा जिला मंत्री रोशन वर्मा सहित छह लोगों को चोट आई है। इस विवाद के बाद वर्मा ने बघाना थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित भाजपा नेता का बयान और घायलों की जानकारी

भाजपा जिला मंत्री रोशन वर्मा ने बताया कि 29 आरी जमीन देखने के लिए ग्राम हिंगोरिया गया था। मेरे साथी पांच अन्य लोग थे। इसी दौरान 12 से 15 लोगों ने ट्रैक्टर और कार से रास्ता बाधित कर हमला कर दिया। जमीन का विवाद न्यायालय में होने का दावा करते हुए हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें- एमपी के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, नवरात्र मेले के लिए मैहर में 14, विंध्याचल में 6 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव; देखें शेड्यूल

हमले में मुझे, भाई संदीप वर्मा, नवीन वर्मा, राकेश सालवी, दिव्यप्रकाश गोयल और मोहित गोयल को चोट आई है। हमलावर मुकेश नागदा के परिवार के सदस्य हैं।

पुलिस की कार्रवाई और मामले की जांच

वहीं बघाना टीआई पुष्पा सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा जिला मंत्री व साथियों से मारपीट करने के आरोप में मनीष नागदा, वरदीचंद नागदा, अर्जुन नागदा और जितेंद्र सहित अन्य साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

मामले में जांच की जा रही है। फायरिंग के आरोपों की भी तस्दीक की जा रही है। यह विवाद जमीन देखने के दौरान दूसरे पक्ष ने मौके पर पहुंचकर किया है। जांच कर आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।