नशे के 292 इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार; यूपी के उरई से मंगवाकर भोपाल में बेच रहा था खेप
भोपाल की निशातपुरा पुलिस ने 20 वर्षीय प्रेम शर्मा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ब्यूप्रेनार्फिन हाइड्रोक्लोराइड और फेनिरामाइन मैलेट के कुल 292 इंजेक्शन जब्त किए गए हैं।
Publish Date: Fri, 30 Oct 2026 08:07:52 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Oct 2026 08:07:52 AM (IST)
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को दो दिन की रिमांड पर लिया है। सौ- पुलिसHighLights
- भोपाल की निशातपुरा पुलिस ने 20 वर्षीय प्रेम शर्मा को गिरफ्तार किया
- ब्यूप्रेनार्फिन हाइड्रोक्लोराइड और फेनिरामाइन मैलेट के कुल 292 इंजेक्शन जब्त
- उत्तर प्रदेश के उरई से एक बार में 100 से 150 इंजेक्शन मंगवाता था
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। उत्तर प्रदेश के उरई से नशे के इंजेक्शन मंगवाकर भोपाल में बेचने वाले 20 वर्षीय युवक प्रेम शर्मा को निशातपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से ब्यूप्रेनार्फिन हाइड्रोक्लोराइड और फेनिरामाइन मैलेट के कुल 292 इंजेक्शन जब्त किए गए हैं।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
100 से 150 की खेप मंगवाता था आरोपी
थाना प्रभारी मनोज पटवा के अनुसार, आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले पांच-छह महीने से इस कारोबार में सक्रिय था और साथी की मदद से एक बार में 100 से 150 इंजेक्शन मंगवाता था।
इंजेक्शन बेचकर वह 50 प्रतिशत तक मुनाफा कमाता था। पुलिस दो दिन की रिमांड पर लेकर उससे सप्लाई नेटवर्क और खरीदारों के बारे में पूछताछ कर रही है।
आरोपित के खिलाफ लूट और मारपीट के प्रकरण भी दर्ज हैं। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।