महिला पत्रकार की स्कूटी को कट मारने वाला पकड़ाया, भोपाल में पुलिस ने खंगाले 150 CCTV
भोपाल के भदभदा ब्रिज के पास सड़क हादसे में ट्रेनी महिला पत्रकार सपना की मौत के मामले में स्कूटी को कट मारने वाले बाइक सवार कुणाल नाथ को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
Publish Date: Sun, 22 Nov 2026 09:36:22 AM (IST)Updated Date: Sun, 22 Nov 2026 09:36:22 AM (IST)
पत्रकार सपना की मौत के मामले में पुलिस ने स्कूटी को कट मारने वाले बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया है। सौ- पुलिसHighLights
- सड़क हादसे में ट्रेनी महिला पत्रकार सपना की मौत का मामला
- स्कूटी को कट मारने वाले बाइक सवार कुणाल नाथ गिरफ्तार
- पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की और घर पर दबिश देकर पकड़ा
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भदभदा ब्रिज के पास हुए सड़क हादसे में ट्रेनी पत्रकार सपना की मौत के मामले में पुलिस ने स्कूटी को कट मारने वाले बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान कुणाल नाथ के रूप में हुई है, जो पेशे से दूध सप्लायर है। हादसे के बाद वह मौके से भाग गया था।
पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर उसकी पहचान की और उसे गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार कुणाल सूरज नगर के पास ग्राम बीलखेड़ा, वार्ड क्रमांक 26, रातीबड़ थाना क्षेत्र का निवासी है।
दबिश देकर पकड़ा
घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शहर के अलग-अलग इलाकों के कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालने पर पता चला कि वह त्रिलंगा क्षेत्र में एक घर पर दूध देने पहुंचा था। पुलिस ने इस सुराग के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की और घर पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया।
अब उससे पूछताछ कर हादसे के समय उसकी भूमिका और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। मामले में डंपर चालक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।