• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में गैस सिलिंडर जब्ती में रिश्वत मांगने का आरोप, एएसओ पर एक्शन

अहमदपुर इंडेन गैस एजेंसी संचालक ने 61 घरेलू और सात व्यावसायिक सिलिंडर से भरी गाड़ी छोड़ने के बदले 50 हजार रुपये मांगने और बाद में दो लाख रुपये लेकर वाहन छुड़ाने की बात कहने का आरोप लगाया।

By Madanmohan malviyaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 11:09:59 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 11:09:59 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में गैस सिलिंडर जब्ती में रिश्वत मांगने का आरोप, एएसओ पर एक्शन
प्रतीकात्मक, एआई से तैयार फोटो।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। घरेलू गैस सिलिंडरों की जब्ती के मामले ने खाद्य विभाग में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। एक तरफ गैस एजेंसी संचालक ने सहायक आपूर्ति अधिकारी (एएसओ) पर रिश्वत मांगने और पैसे नहीं देने पर वाहन व सिलिंडर जब्त करने का आरोप लगाया है, तो दूसरी तरफ अधिकारी ने इसे कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई बताते हुए एजेंसी संचालक पर दबाव बनाने और धमकाने के आरोप लगाए हैं।

मामला इतना गंभीर हुआ कि कलेक्टर ने एएसओ अशोक कुमार सत्यार्थी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी कर उन्हें खाद्य शाखा से हटाकर निर्वाचन शाखा में संलग्न कर दिया।

इंडेन ग्रामीण गैस एजेंसी का मामला

जानकारी के अनुसार अहमदपुर इंडेन ग्रामीण गैस एजेंसी के संचालक राजकुमार पचौरी का आरोप है कि 28 अक्टूबर को परवलिया सड़क में उनकी गाड़ी को रोका गया। इसमें 61 घरेलू और सात व्यावसायिक सिलिंडर थे। इनमें से 50 सिलिंडर एसएसबी अकादमी चंदूखेड़ी और सात मुख्यमंत्री रसोई केंद्र में पहुंचाने का दावा किया गया।


चालक ने डिलीवरी वाउचर भी दिखाए, लेकिन अधिकारी ने उन्हें फर्जी बताकर वाहन जब्त कर लिया। एएसओ ने 50 हजार रुपये मांगे और बाद में दो लाख रुपये लेकर गाड़ी छुड़ाने की बात कही।

उन्होंने 18 अक्टूबर को चालक के खाते से तीन हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराने का स्क्रीनशाट भी साक्ष्य के तौर पर होने का दावा किया है।

एएसओ की रिपोर्ट में अंतर

वहीं, एएसओ की चार नवंबर की जांच रिपोर्ट में वाहन में 61 खाली घरेलू और सात व्यावसायिक सिलिंडर मिलने का उल्लेख है। इनमें दो व्यावसायिक सिलिंडर भरे और पांच खाली थे।

रिपोर्ट के अनुसार मौके पर लोड सिलिंडरों के वैध बिल प्रस्तुत नहीं किए गए और दिखाए गए दस्तावेजों का सिलिंडरों से मिलान नहीं हुआ। घरेलू सिलिंडरों को अधिक कीमत पर अनधिकृत रूप से बेचने की शिकायत का भी उल्लेख किया गया है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में फिर पकड़ी गई गैस चोरी, 98 सिलिंडर जब्त, बांसुरी की मदद से चुराते थे गैस

कलेक्टर ने बैठाई विभागीय जांच, निर्वाचन शाखा में अटैच

इधर शिकायत को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने एएसओ अशोक सत्यार्थी के खिलाफ विभागीय जांच करने के आदेश दिए हैं। एडीएम प्रकाश नायक को जांच अधिकारी और जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी बनाया गया है। तीन महीने में जांच रिपोर्ट देनी होगी। जांच पूरी होने तक एएसओ को खाद्य शाखा से हटाकर निर्वाचन शाखा में संलग्न किया गया है।

एएसओ ने शिकायत को बताया साजिश

अशोक सत्यार्थी ने आरोपों को झूठा और द्वेषभावना से प्रेरित बताया है। उनका दावा है कि कार्रवाई के दौरान एजेंसी संचालक और उनके साथी ने प्रलोभन दिया व कार्रवाई रोकने का दबाव बनाया। उन्होंने धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।