
राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण तबादला आदेश जारी किया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की अवर सचिव (कार्मिक) वंदना राजपूत द्वारा 16 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक उज्जैन सिंहस्थ में उप मेला अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।

राज्य शासन द्वारा प्रशासकीय आधार पर जारी किए गए इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, चंबल, इंदौर और उज्जैन संभाग के आयुक्तों, मेला अधिकारी (सिंहस्थ उज्जैन) तथा मुरैना, इंदौर और उज्जैन के जिला कलेक्टरों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दी है।
यह भी पढ़ें- भोपाल की नहरों का होगा कायाकल्प, सरकारी भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य, कलेक्टर ने दिए निर्देश