• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP के 12 आयुर्वेद कॉलेजों में एडमिशन पर लगी रोक; BAMS की 950 सीटों पर संकट, NCISM से नहीं मिली हरी झंडी

एनसीआईएसएम ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मध्यप्रदेश के 12 आयुर्वेद कॉलेजों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी है। इससे इन संस्थानों की कुल 950 बीएएमएस सीटे...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 08:47:56 AM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 08:47:56 AM (IST)
MP के 12 आयुर्वेद कॉलेजों में एडमिशन पर लगी रोक; BAMS की 950 सीटों पर संकट, NCISM से नहीं मिली हरी झंडी
एनसीआईएसएम ने मप्र 12 आयुर्वेद कॉलेजों में बीएएमएस प्रवेश पर रोक लगा दी है। फाइल फोटो।

HighLights

  1. 12 आयुर्वेद कॉलेजों में बीएएमएस प्रवेश पर रोक
  2. संस्थानों की कुल 950 बीएएमएस सीटें प्रभावित होंगी
  3. निरीक्षण में मानकों की अनदेखी और स्टाफ की कमी मिली

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । मध्य प्रदेश के 12 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएएमएस में प्रवेश का रास्ता बंद हो गया है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) ने इन कॉलेजों को नए सत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी है। इससे इन संस्थानों की 950 सीटों पर प्रवेश प्रभावित होगा।

आयोग की सूची में सबसे ज्यादा भोपाल के 6 कॉलेज शामिल

- राजीव गांधी आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल- 50 सीटें

- वीणावादिनी आयुर्वेद कॉलेज एंड हॉस्पिटल- 60 सीटें

- पराशर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल- 60 सीटें

- डॉ. शंकर दयाल शर्मा आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल- 60 सीटें

- आईईएस यूनिवर्सिटी के आयुर्वेद विभाग- 60 सीटें

- राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल-100 सीटें

जिलों के 5 कॉलेज शामिल

- बैतूल: ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज- 60 सीटें

- रायसेन: सैम कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंसेज- 100 सीटें

- सीहोर: फैकल्टी ऑफ आयुर्वेद- 100 सीटें

- सीहोर: स्कूल ऑफ आयुर्वेद एंड सिद्धा स्टडीज-100 सीटें

- बालाघाट: सरदार पटेल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज- 100 सीटें

इन 11 कॉलेजों की कुल 850 सीटें हैं। वहीं देवास स्थित अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की 100 सीटों की मान्यता वापस ले ली गई है। इस तरह 12 संस्थानों की कुल 950 बीएएमएस सीटें प्रभावित हुई हैं।

यह भी पढ़ें- MP के 7 सरकारी आयुर्वेद कॉलेजों को मिली NCISM की मान्यता; BAMS की 523 और PG की 117 सीटों पर एडमिशन शुरू

इस कारण नहीं मिली मान्यता

एनसीआईएसएम ने बताया कि निरीक्षण में सामने आया कि कॉलेजों ने निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया था। कई कॉलेजों ने निरीक्षण की सहमति तक नहीं दी। ज्यादातर कॉलेजों में ओपीडी-आईपीडी की संख्या कम मिली।

टीचिंग, नॉन टीचिंग और हॉस्पिटल स्टाफ की भारी कमी थी। स्टाफ नियमित काम नहीं कर रहा था। कॉलेज और संबद्ध अस्पताल की कार्यप्रणाली में भी अंतर पाया गया।

एनसीआईएसएम की सूची प्राप्त हुई है। प्रदेश के जिन 12 कॉलेजों को अनुमति नहीं मिली है काउंसलिंग में उनको शामिल नहीं किया जाएगा। छात्र इन्हीं 494 मान्यता प्राप्त कॉलेजों की सूची देखकर विकल्प भरें। - पंकज शुक्ला, डिप्टी डायरेक्टर, आयुष विभाग, मप्र

आयुष मंत्रालय और आयोग द्वारा मानकों का सख्ती से पालन कराना सही कदम है। प्रदेश में काउंसलिंग शुरू होने से पहले सभी कॉलेजों की मान्यता पर अंतिम फैसला आ जाएगा। - डॉ. राकेश पाण्डेय, प्रवक्ता, आयुष मेडिकल एसोसिएशन