• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में अमूल के बाद सांची ने भी बढ़ाए दूध के दाम, ₹4 प्रति लीटर तक हुआ महंगा, देखें नई रेट लिस्ट

Sanchi Milk Price Hike MP: घर का बजट फिर बढ़ने वाला है। सांची का पैकेटबंद दूध शनिवार यानी 14 नवंबर से महंगा हो जाएगा। एमपी स्टेट को-आपरेटिव डेयरी फेडरेशन (एमपीसीडीएफ) ने नई दरें जारी कर दी हैं।

By mukesh vishwakarmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 07:09:24 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 07:09:24 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी में अमूल के बाद सांची ने भी बढ़ाए दूध के दाम, ₹4 प्रति लीटर तक हुआ महंगा, देखें नई रेट लिस्ट
पूरे प्रदेश में बढ़ीं सांची दूध की दरें।

HighLights

  1. घर का बजट बिगाड़ेगी दूध की महंगाई
  2. पूरे प्रदेश में बढ़ीं सांची दूध की दरें
  3. गाय का दूध भी हुआ 2 रुपये महंगा

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। घर का बजट फिर बढ़ने वाला है। सांची का पैकेटबंद दूध शनिवार यानी 14 नवंबर से महंगा हो जाएगा। एमपी स्टेट को-आपरेटिव डेयरी फेडरेशन (MPCDF) ने नई दरें जारी कर दी हैं। एक लीटर फुल क्रीम दूध अब 70 की जगह 74 रुपये, स्टैंडर्ड दूध 63 की जगह 67 रुपये, टोन्ड दूध 58 की जगह 59 रुपये और गाय का दूध 62 की जगह 64 रुपये में मिलेगा।

रोज दूध लेने वाले परिवारों पर पड़ेगा असर

सबसे ज्यादा असर रोज दूध लेने वाले परिवारों पर पड़ेगा। फुल क्रीम के छह लीटर वाले पैक पर 24 रुपये और स्टैंडर्ड के छह लीटर वाले पैक पर 24 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। चाय के लिए इस्तेमाल होने वाला चाह/अमृत दूध 62 से बढ़कर 65 रुपये और टी स्पेशल 56 से बढ़कर 58 रुपये लीटर हो गया है।


इसमें 500 मिलीलीटर से छोटे पैकेटों की कीमतें यथावत रखी गई हैं। फेडरेशन ने साफ किया है कि छोटे पैक लेने वाले गरीब और मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं पर बोझ न पड़े, इसलिए उनमें बदलाव नहीं किया गया है। फेडरेशन के अनुसार दूध की खरीद, पैकिंग सामग्री और परिवहन की लागत लगातार बढ़ रही है। इसी को देखते हुए दरों में संशोधन किया गया है।

दूध की खरीद से लेकर पैकिंग और परिवहन तक की लागत बढ़ी

एमपीसीडीएफ के प्रबंध संचालक जयदेव बिस्वास ने कहा, दूध की खरीद से लेकर पैकिंग और परिवहन तक की लागत बढ़ी है। दुग्ध संघों का वित्तीय संतुलन बनाए रखने के लिए दरों में संशोधन जरूरी था। मध्यप्रदेश के बाहर जिन बाजारों में दुग्ध संघ अलग दरों पर दूध बेचते हैं, वहां भी यही बढ़ोतरी लागू होगी।

यह भी पढ़ें- एमपी में 20 मकानों वाले मजरा-टोला तक पहुंचेगी बिजली, 200 करोड़ की योजना तैयार, कैबिनेट में लगेगी मुहर

दूध की नई दरें लागू, प्रति पैकेट 1 से 4 रुपये तक बढ़े दाम

दूध का प्रकार पैकिंग पुरानी दर (₹) नई दर (₹) बढ़ोतरी
फुल क्रीम 500 मिली 35 37 2 रु.
फुल क्रीम 1 लीटर 70 74 4 रु.
फुल क्रीम 6 लीटर 420 444 24 रु.
स्टैंडर्ड 500 मिली 32 34 2 रु.
स्टैंडर्ड 1 लीटर 63 67 4 रु.
स्टैंडर्ड 6 लीटर 378 402 24 रु.
टोन्ड 500 मिली 29 30 1 रु.
टोन्ड 1 लीटर 58 59 1 रु.
डबल टोन्ड 500 मिली 27 28 1 रु.
स्किम्ड 500 मिली 24 25 1 रु.
स्किम्ड 1 लीटर 47 49 2 रु.
चाह/अमृत 1 लीटर 62 65 3 रु.
टी स्पेशल 1 लीटर 56 58 2 रु.
गाय का दूध 500 मिली 31 32 1 रु.
गाय का दूध 1 लीटर 62 64 2 रु.

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।