• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन

एमपी के रायसेन में मिला 65 लाख साल पुराना हाथी का जबड़ा! लोग मगरमच्छ का अवशेष मानकर कर रहे पूजा

65-Million-Year-Old Fossil Found: दांतों की बनावट के आधार पर इसे विलुप्त हो चुके प्राचीन हाथी मैमथ या स्टेगोडॉन का जीवाश्म बताया है, जिसकी उम्र लगभग 65 लाख वर्ष आंकी गई है।

By Ambuj MaheshwariEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 07:41:06 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 07:41:06 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी के रायसेन में मिला 65 लाख साल पुराना हाथी का जबड़ा! लोग मगरमच्छ का अवशेष मानकर कर रहे पूजा
नर्मदा किनारे मिले जीवाश्म की ग्रामीण पूजा-अर्चना करते हुए।

HighLights

  1. नर्मदा किनारे मिला 65 लाख साल पुराना जीवाश्म
  2. प्राचीन हाथी मैमथ का जबड़ा होने का किया दावा
  3. ग्रामीण मगरमच्छ का अवशेष मानकर कर रहे पूजा

अम्बुज माहेश्वरी, नईदुनिया, रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की नर्मदा घाटी फिर प्रागितिहास को लेकर सुर्खियों में है। यहां के देवरी क्षेत्र के पतई गांव में नर्मदा नदी के किनारे मिट्टी में दबी दांतों वाले विशाल जबड़े की संरचना मिली है। जबलपुर स्थित गवर्नमेंट साइंस कॉलेज के भूविज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त प्रमुख एवं जीवाश्म विशेषज्ञ डॉ. वीके खन्ना ने मौके पर पहुंचकर जीवाश्म की जांच की। उन्होंने दांतों की बनावट के आधार पर इसे विलुप्त हो चुके प्राचीन हाथी मैमथ या स्टेगोडॉन का जीवाश्म बताया है, जिसकी उम्र लगभग 65 लाख वर्ष आंकी गई है।

ग्रामीणों ने शुरू की पूजा-अर्चना, प्रशासन ने लगाया 24 घंटे पहरा

मंगलवार को गांव के कुछ बच्चे नर्मदा नदी में स्नान के दौरान किनारे की मिट्टी खोद रहे थे। इसी दौरान सफेद दांतों वाली विशाल आकृति दिखी, जिसका करीब डेढ़ से दो फीट हिस्सा जमीन के ऊपर नजर आ रहा है।


विशेषज्ञ इसे प्रागितिहास काल से जोड़कर हाथी का जबड़ा मान रहे हैं, वहीं स्थानीय ग्रामीण इसे मां नर्मदा की सवारी मगरमच्छ का अवशेष मानकर वहां पूजा-अर्चना कर रहे हैं। एसडीएम अंकित कुमार जैन ने बताया कि जीवाश्म की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कराने के साथ ही 24 घंटे पहरा लगा दिया है। यह जीवाश्म यहां से हटाया नहीं जा सकता। विशेषज्ञों को यहीं आकर इसकी जांच और अध्ययन करना होगा।

डायनासोर से लेकर आदिमानव तक के प्रमाण

बता दें कि नर्मदा घाटी पतई क्षेत्र के सिद्धनाथ घाट पर वर्ष 2011 में भी क्रिटेशियस युग के उड़ने वाले टाइटनोसॉरस डायनासोर के दो अंडे और कंकाल के हिस्से मिल चुके हैं। सिड्रा आर्कियोलॉजी एनवायरनमेंट के अधिकारी वसीम खान और उनकी टीम ने यहां 25 फीट लंबे डायनासोर के अवशेष व प्राचीन साइकस पौधों के जीवाश्म मिलने का दावा किया था।

यह भी पढ़ें- एमपी में अमूल के बाद सांची ने भी बढ़ाए दूध के दाम, ₹4 प्रति लीटर तक हुआ महंगा, देखें नई रेट लिस्ट

घाटी में प्राचीन दरियाई घोड़ा, शुतुरमुर्ग और आदिमानव के पूर्वजों के प्रमाण भी मिलते रहे हैं। पुरातत्वविद राजीव लोचन चौबे बताते हैं कि देवरी के पास बाड़ी के चौकीगढ़ किले से गोरखपुर गांव के जंगलों तक फैली 80 किलोमीटर लंबी और लगभग 1000 साल पुरानी 'ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया' मध्यकालीन स्थापत्य का अद्भुत नमूना है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।