• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण, पुलिस, वन व आबकारी समेत 5 विभागों में मिलेगी भर्ती

MP Govt Cabinet Decision: प्रदेश में अग्निवीरों को राज्य के पांच प्रमुख विभागों के वर्दीधारी पदों की सीधी भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाएग...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 05:37:27 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 05:37:27 PM (IST)
एमपी में अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण, पुलिस, वन व आबकारी समेत 5 विभागों में मिलेगी भर्ती
एमपी में अग्निवीरों को मिलेगा 20% का आरक्षण। (AI Generated Image)

HighLights

  1. एमपी में अग्निवीरों के लिए खुले सरकारी नौकरी के द्वार
  2. अग्निवीरों को देगी वर्दीधारी पदों में 20% का आरक्षण
  3. भूतपूर्व सैनिकों और होमगार्ड्स की तर्ज पर फैसला

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय सेना से अग्निवीर के रूप में अपनी सेवा पूरी कर चुके युवाओं के हित में एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश में अग्निवीरों को राज्य के पांच प्रमुख विभागों के वर्दीधारी पदों की सीधी भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई है।

5 प्रमुख विभागों के पदों में मिलेगा आरक्षण का लाभ

कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी देते हुए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि राज्य सरकार के इस फैसले से थल, नभ और जल सेना से अपनी सेवा पूरी करने के बाद लौटने वाले युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।


सरकार के इस निर्णय के अंतर्गत राज्य के पांच प्रमुख विभागों के वर्दीधारी पदों को शामिल किया गया है:

  • वन विभाग: वनरक्षक के पद
  • गृह विभाग: सामान्य आरक्षक के पद
  • एसएएफ (विशेष सशस्त्र बल): सशस्त्र आरक्षक के पद
  • जेल विभाग: जेल प्रहरी के पद
  • आबकारी विभाग: आबकारी आरक्षक के पद

पूर्व सैनिकों और होमगार्ड्स की तर्ज पर मिला प्रावधान

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में प्रदेश के वर्दीधारी पदों की भर्ती प्रक्रिया में केवल भूतपूर्व सैनिकों और होमगार्ड के जवानों के लिए ही आरक्षण का विशेष प्रावधान लागू है। अब इस व्यवस्था में संशोधन करते हुए अग्निवीरों को भी शामिल कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- सिंहस्थ के लिए NSG की तर्ज पर तैयार होंगे 250 कमांडो, कुंभ के बाद इंदौर, भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर में होंगे तैनात

राज्य सरकार का मानना है कि सेना से कठोर प्रशिक्षण और अनुशासित सेवा के बाद लौटने वाले अग्निवीर राज्य की पुलिस, आबकारी, वन और जेल सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा दक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कैबिनेट की इस मंजूरी के बाद जल्द ही संबंधित विभागों द्वारा अपनी भर्ती नियमावलियों में आवश्यक संशोधन कर अधिसूचना जारी की जाएगी।