• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

विश्वकर्मा जयंती के मौके पर भोपाल में अग्रसेन चौराहा रहेगा बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी, देखें नया रूट

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर को अग्रसेन चौराहे पर सर्व विश्वकर्मा समाज द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी वजह से यहां दोनों ओर से वाहनो...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 07:48:29 AM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 07:49:11 AM (IST)
विश्वकर्मा जयंती के मौके पर भोपाल में अग्रसेन चौराहा रहेगा बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी, देखें नया रूट
विश्वकर्मा जयंती के मौके पर अग्रसेन चौराहा रहेगा बंद (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. विश्वकर्मा जयंती के मौके पर अग्रसेन चौराहा रहेगा बंद
  2. इसकी वजह से बदले मार्ग से चलेंगे वाहन
  3. यातायात पुलिस ने जारी की डायवर्जन व्यवस्था

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर को अग्रसेन चौराहे पर सर्व विश्वकर्मा समाज द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों के शामिल होने और चौराहे पर मंच बनाए जाने के कारण यहां दोनों ओर से वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। रॉयल मार्केट से भवानी चौक की ओर जाने वाले वाहन तीन मोहरा, शाहजहांनाबाद तिराहा और भोपाल टाकीज होकर आवागमन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- इंदौर में 62 करोड़ का फ्लाईओवर 2 साल में आधा अधूरा... रोजाना 1 लाख लोग गड्ढों में हिचकोले खाने को मजबूर

वहीं वीआईपी रोड, रेतघाट से कोहेफिजा और मेहंदिया पूर्वी गेट से रायल मार्केट की ओर केवल दोपहिया तथा शासकीय मेहंदिया अस्पताल जाने वाले चार पहिया वाहनों को अनुमति रहेगी।

अन्य वाहन वीआईपी रोड, कवला, कोहेफिजा और कलेक्टोरेट होकर जाएंगे। अग्रसेन से भवानी चौक-मोती मस्जिद मार्ग की यात्री बसें और व्यावसायिक वाहन भी परिवर्तित मार्ग से चलेंगे।