• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

अब और सुरक्षित होगी वंदे भारत स्लीपर की यात्रा; BHEL और टीटागढ़ ने मिलाया हाथ, बनी नई जॉइंट वेंचर कंपनी

रेलवे से 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की आपूर्ति और 35 साल के रखरखाव का ऑर्डर भेल-टीटागढ़ कंसोर्टियम को मिला है। नई कंपनी ट्रेनों की सुरक्षा, संचालन और...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 08:44:30 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 08:44:30 PM (IST)
अब और सुरक्षित होगी वंदे भारत स्लीपर की यात्रा; BHEL और टीटागढ़ ने मिलाया हाथ, बनी नई जॉइंट वेंचर कंपनी
भेल और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स ने 50:50 हिस्सेदारी वाली संयुक्त उद्यम कंपनी बनाने का करार किया है। सौ- BHEL

HighLights

  1. भेल और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स ने 50:50 हिस्सेदारी का करार किया
  2. वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेगी कंपनी
  3. 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की आपूर्ति और 35 साल के रखरखाव का ऑर्डर मिला

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । देश में रेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स (टीआरएसएल) ने एक बड़ा कदम उठाया है।

दोनों कंपनियों ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के लंबे समय तक रखरखाव के लिए 50:50 की हिस्सेदारी वाली एक संयुक्त उद्यम कंपनी (जेवी) बनाने का समझौता किया है।

इस समझौते पर भेल की कार्यपालक निदेशक श्यामला वेंकटरमन और टीटागढ़ के डिप्टी एमडी अनिल कुमार अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए।

यह भी पढ़ें- जबलपुर स्टेशन पर 12 पेंट्रीकारों में गड़बड़ी, रेलवे ने लगाया 60 हजार का जुर्माना, बिरयानी-सब्जी के नमूने जब्त

35 साल तक रखरखाव करेगी कंपनी

इस कंसोर्टियम को भारतीय रेलवे से 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की आपूर्ति और अगले 35 सालों तक उनकी पूरी देखरेख का ऑर्डर मिला हुआ है।

नई साझा कंपनी दोनों प्रमुख कंपनियों की तकनीकी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करेगी, ताकि ट्रेनों के पूरे 35 साल के सेवाकाल के दौरान उनकी सुरक्षा, संचालन और विश्वसनीयता पूरी तरह चाक-चौबंद बनी रहे।