• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर स्टेशन पर 12 पेंट्रीकारों में गड़बड़ी, रेलवे ने लगाया 60 हजार का जुर्माना, बिरयानी-सब्जी के नमूने जब्त

मामले में पूछताछ करने पर पेंट्रीकार प्रबंधक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पेंट्रीकारों में कार्यरत कर्मचारियों और वेंडरों के लिए गणवेश, पहचान पत्र सहित अ...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 04:51:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 04:51:57 PM (IST)
जबलपुर स्टेशन पर 12 पेंट्रीकारों में गड़बड़ी, रेलवे ने लगाया 60 हजार का जुर्माना, बिरयानी-सब्जी के नमूने जब्त
पेंट्रीकार में जांच करती रेल मंडल की टीम। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. पवन, पुणे-सुपौल और जनता एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में मारे छापे
  2. पूर्वांचल केटरर और आरके एसोसिएट के पास था संचालन का ठेका
  3. जबलपुर मंडल को तीन ट्रेनों के पेंट्रीकार के अंदर अनियमितताएं मिलीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और पेंट्रीकारों की व्यवस्था को लेकर सोमवार को मुख्य स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया।

60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया

जबलपुर रेल मंडल की टीम ने 12 ट्रेनों के पेंट्रीकारों की जांच की, जिसमें तीन में अनियमितताएं मिलने पर संबंधित संचालकों पर कुल 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

भोजन की गुणवत्ता संदिग्ध

जांच के दौरान पके हुए भोजन की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने पर बिरयानी और सब्जी के नमूने भी लिए गए हैं। नमूने जांच के लिए भेजे गए है, रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी।

रेलवे को लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को पेंट्री कार से बेची जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता खराब होने की लगातार शिकायतें सामने आ रही थी। इस पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक देवेश सोनी एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक गुन्नार सिंह ने स्टेशन पहुंचकर सघन जांच (फोर्ट्रेस चेक) किया।

तीन ट्रेनों के पेंट्रीकार के अंदर अनियमितताएं

जांच में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई, खान-पान सेवाओं के निर्धारित मानक और वेंडरों के दस्तावेजों की पड़ताल की गई। इसी तीन ट्रेनों के पेंट्रीकार के अंदर अनियमितताएं मिली।

अनुबंधित निजी ठेका एजेंसी पूर्वांचल कैटरर के पास

जांच में सामने आया कि ट्रेन क्रमांक 11062 पवन एक्सप्रेस और 11402 पुणे-सुपौल एक्सप्रेस के पेंट्रीकार संचालन का ठेका आइआरसीटीसी ने आरके एसोसिएट को दिया है। वहीं 13202 जनता एक्सप्रेस के पेंट्रीकार का संचालन आइआरसीटीसी की अनुबंधित निजी ठेका एजेंसी पूर्वांचल कैटरर द्वारा किया जा रहा है। पेंट्रीकार में गंदगी और खाद्य सामग्रियों का उचित तरीके से भंडारण नहीं पाए जाने पर कार्रवाई के साथ चेतावनी भी जारी की गई है।


बिना पहचान पत्र 13 वेंडर मिले

जांच के दौरान अलग-अलग ट्रेनों के पेंट्रीकार में काम कर रहे 13 वेंडर ऐसे मिले, जिनके पास वैध पहचान पत्र नहीं था। नियमों का पालन जरूरी है। इसकी पालना नहीं किए जाने पर मामले में कार्रवाई करते हुए कुल 13 हजार 890 रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।

यह भी पढ़ें- त्विषा शर्मा मौत मामला: पूर्व जज गिरिबाला की जमानत का CBI भी करेगी विरोध, केस डायरी के लिए मिला 1 हफ्ते का समय