• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यात्रियों के लिए खुशखबरी, मध्य प्रदेश में अब AI और नई तकनीक से आसान, सुरक्षित और सुगम होगा सफर

मध्य प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम और तकनीक-सक्षम बनाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाया जाएगा।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 09:09:33 AM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 09:10:20 AM (IST)
यात्रियों के लिए खुशखबरी, मध्य प्रदेश में अब AI और नई तकनीक से आसान, सुरक्षित और सुगम होगा सफर
मध्य प्रदेश में अब AI और नई तकनीक से आसान, सुरक्षित और सुगम होगा सफर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सार्वजनिक परिवहन, सड़क सुरक्षा को लेकर एसपीए और आईआईएम इंदौर से अनुबंध
  2. स्मार्ट मोबिलिटी के लिए 'मध्य प्रदेश यात्री परिवहन निगम' ने मिलाया हाथ
  3. IIM इंदौर विकसित करेगा पैसेंजर सेफ्टी और ट्रैफिक के हाई-टेक समाधान

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम और तकनीक-सक्षम बनाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के उपस्थिति में स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) भोपाल, आइआइएम इंदौर और मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के बीच अनुबंध हुआ।

इसमें परिवहन योजना, सड़क सुरक्षा, सार्वजनिक परिवहन और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में सहयोग पर काम किया जाएगा। कंपनी के प्रबंध संचालक मनीष सिंह और एसपीए के निदेशक डा. कैलाश राव एम ने यह अनुबंध किया। अनुबंध के अंतर्गत दोनों संस्थान साक्ष्य-आधारित परिवहन योजना, नीति निर्माण, शोध, नवाचार और संस्थागत क्षमता निर्माण के लिए मिलकर काम करेंगे।


सड़क और सार्वजनिक परिवहन सुरक्षा, यातायात इंजीनियरिंग, शहरी-ग्रामीण मोबिलिटी, यात्री किराया अर्थशास्त्र और परिवहन नीति जैसे विषयों पर अध्ययन, तकनीकी सहायता और ज्ञान साझा करने की पहल होगी। सेल का किया जाएगा गठन- मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और आईआईएम इंदौर के सहयोग से सार्वजनिक परिवहन नवाचार एवं साझेदारी सेल गठित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- यात्रियों को मिलेगी सुगम यात्रा, इंदौर से 36 दूरस्थ शहरों तक सीधी बस सेवा का मुख्यमंत्री 26 सितंबर को करेंगे शुभारंभ

यह सेल सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र की प्रमुख चुनौतियों की पहचान कर उनके तकनीकी समाधान विकसित करने की दिशा में काम करेगा। आइआइएम इंदौर के इनक्यूबेशन इकोसिस्टम से जुड़े स्टार्टअप, उद्यमियों और औद्योगिक भागीदारों को परिवहन क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

चयनित स्टार्टअप को इनक्यूबेशन, मेंटरिंग, स्किलिंग और तकनीकी व कारोबारी सहयोग मिलेगा। साझेदारी के तहत एआई आधारित मोबिलिटी समाधान, परिचालन दक्षता, यात्री सुरक्षा, सुगम्यता, मल्टी माडल कनेक्टिविटी और ग्रीन मोबिलिटी पर फोकस रहेगा।