• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल बनेगा एयर इंडिया एक्सप्रेस का बेस स्टेशन, दिल्ली के लिए दो और मुंबई के लिए एक नई फ्लाइट; ₹4,500 से शुरू हुआ किराया

समर सीजन के बीच भोपाल से दिल्ली और मुंबई की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने जा रही है।

By dilip mangtaniEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sat, 04 Jul 2026 10:01:01 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 Jul 2026 10:01:01 PM (IST)
भोपाल बनेगा एयर इंडिया एक्सप्रेस का बेस स्टेशन, दिल्ली के लिए दो और मुंबई के लिए एक नई फ्लाइट; ₹4,500 से शुरू हुआ किराया
भोपाल बनेगा एयर इंडिया एक्सप्रेस का बेस स्टेशन( फाइल फोटो)

HighLights

  1. भोपाल में एयर इंडिया एक्सप्रेस का बेस स्टेशन शुरू होगा
  2. दिल्ली के लिए दो और मुंबई के लिए एक नई उड़ान संचालित होगी
  3. कंपनी ने शेड्यूल जारी कर बुकिंग भी शुरू कर दी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। समर सीजन के बीच भोपाल से दिल्ली और मुंबई की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने जा रही है। एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली के लिए दो और मुंबई के लिए एक नई उड़ान शुरू करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। एक अगस्त से कंपनी भोपाल में अपना बेस स्टेशन शुरू करेगी और इसी दिन से नई उड़ानों का संचालन प्रारंभ होगा।

बुकिंग ऑफिस किराये पर ले लिया था

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पिछले वर्ष ही एयरपोर्ट पर बुकिंग ऑफिस किराये पर ले लिया था। स्लॉट भी आवंटित हो गया था, लेकिन उड़ानें शुरू होने में विलंब होता रहा। शनिवार को कंपनी ने आखिरकार उड़ानों का शेड्यूल जारी कर दिया। साथ ही बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। भोपाल से दिल्ली का शुरुआती किराया 4,500 रुपये और मुंबई का 5,500 रुपये निर्धारित किया गया है। हालांकि, बुकिंग के अनुसार किराए में बदलाव हो सकता है।


एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें संचालित होंगी

यह भी माना जा रहा है कि भविष्य में भोपाल से एयर इंडिया की जगह एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें संचालित होंगी। वर्तमान में एयर इंडिया की मुंबई की उड़ान 31 जुलाई तक निरस्त है। वहीं, दिल्ली की एक उड़ान भी 31 जुलाई तक रद्द की गई है।

एयरपोर्ट डायरेक्टर आलोक त्रिपाठी ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उड़ानें शुरू करने के लिए काफी पहले स्लॉट ले लिया था। भविष्य में कंपनी भोपाल को अन्य शहरों से भी जोड़ सकती है।

भोपाल-दिल्ली उड़ान (IX-1789/1790)

दिल्ली से प्रस्थान : सुबह 10:40 बजे

भोपाल आगमन : दोपहर 12:05 बजे

भोपाल से प्रस्थान : दोपहर 12:45 बजे

दिल्ली आगमन : दोपहर 2:15 बजे

भोपाल-दिल्ली उड़ान (IX-1791/1792)

दिल्ली से प्रस्थान : दोपहर 3:05 बजे

भोपाल आगमन : शाम 4:30 बजे

भोपाल से प्रस्थान : शाम 5:10 बजे

दिल्ली आगमन : शाम 6:40 बजे

भोपाल-मुंबई उड़ान (IX-1788/1798)

मुंबई से प्रस्थान : सुबह 11:20 बजे

भोपाल आगमन : दोपहर 1:00 बजे

भोपाल से प्रस्थान : दोपहर 1:40 बजे

मुंबई आगमन : दोपहर 3:25 बजे

यह भी पढ़ें- जीतू पटवारी की बढ़ीं मुश्किलें, वीर भारत न्यास मामले में ₹5 करोड़ की मानहानि का नोटिस, 3 दिन में माफी मांगने का अल्टीमेटम