
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। हमीदिया अस्पताल में लावारिस मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से बाहर छोड़ने का आरोप लगा है। आरोप है कि जिन मरीजों को अभी भी उपचार और देखभाल की जरूरत है, उन्हें डिस्चार्ज कर अस्पताल परिसर से बाहर कर दिया गया। इससे इन मरीजों की सुरक्षा और आगे के इलाज को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
समाजसेवी मोहन सोनी ने बताया कि लावारिस मरीजों की स्थिति को देखते हुए उन्हें केवल अस्पताल से छुट्टी देना पर्याप्त नहीं है। जब तक मरीज पूरी तरह स्वस्थ न हो जाएं या उनके लिए आगे की देखभाल की व्यवस्था न हो, तब तक उनकी स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है।
अस्पताल से बाहर किए जाने के बाद ऐसे मरीजों के सामने उपचार, भोजन और सुरक्षित ठिकाने की समस्या खड़ी हो सकती है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों का इलाज पूरा होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- भोपाल के हमीदिया अस्पताल से कैदी ने की भागने की कोशिश, 4th फ्लोर के टॉयलेट से पाइप के सहारे उतरा, पुलिस ने दबोचा