• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

आंतरिक सुरक्षा पर देश में पहली बार ऐसी बैठक: भोपाल में अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; गृह सचिव, IB और NCRB चीफ भी होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री अमित शाह भोपाल में केंद्र-राज्य समन्वय के तहत नए आपराधिक कानून, आतंकवाद, माओवादी हिंसा के बाद की स्थिति और नशामुक्ति अभियान पर चर्चा क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 08:41:07 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 08:41:07 PM (IST)
आंतरिक सुरक्षा पर देश में पहली बार ऐसी बैठक: भोपाल में अमित शाह करेंगे अध्यक्षता; गृह सचिव, IB और NCRB चीफ भी होंगे शामिल
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह। फाइल फोटो।

HighLights

  1. आंतरिक सुरक्षा पर अमित शाह भोपाल में दो घंटे की बैठक करेंगे
  2. नए आपराधिक कानून, आतंकवाद, माओवादी हिंसा पर होगी चर्चा
  3. केंद्र-राज्य समन्वय के तहत साइबर अपराध पर विशेष फोकस

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को भोपाल पहुंचेंगे। वह यहां शनिवार को गोपालक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। साथ ही कानून व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा संबंधी विषयों पर केंद्र-राज्य के साथ समन्वय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर दो घंटे बैठक करेंगे।

इसमें नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की स्थिति, कानून को प्रभावी बनाने के लिए संसाधनों की उपलब्धता जैसे फोरेंसिक मोबाइल वैन, आंतरिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषय जैसे देश विरोधी गतिविधियां, माओवादी हिंसा उन्मूलन के बाद क्षेत्र में विकास कार्य और सुरक्षा के प्रबंध, नशा मुक्ति अभियान को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य, इसके संबंध में विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय जैसे विषयों पर दो घंटे की मैराथन बैठक होगी।


पहली बार हो रही ऐसी बैठक

आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर पहली बार इस तरह की बैठक आयोजित होने जा रही है। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के डायरेक्टर, नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो और इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर भी शामिल होंगे। साइबर अपराध विशेष रूप से वित्तीय धोखाधड़ी रोकने और राशि होल्ड कराने के साझा प्रयासों पर बातचीत होगी।

दशहरा मैदान में कार्यक्रम

इसके पहले अमित शाह भेल दशहरा मैदान में नए कानून पर प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे। यहां 16 जोन में प्रदर्शनी लगाई गई है, जो पांच दिन तक आमजन के लिए निश्शुल्क उपलब्ध रहेगी।

नए कानून की प्रगति के संबंध में एक नाटक का मंचन भी यहां किया जाएगा।इसके बाद वह 12 बजे से गोपालकों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के 35 हजार गोपालकों और इससे जुड़ी सहकारी समितियों के सदस्यों और पदाधिकारियों को बुलाया गया है।

डेयरी प्लांट का वर्चुअल शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री शाह यहां से उज्जैन में बनने जा रहे डेयरी प्लांट का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे। साथ ही सांची दुग्ध संघ में फर्मेंटेड डेयरी प्रोडक्ट का शुभारंभ करेंगे। इससे दुग्ध उत्पाद, जो अभी हाथ से बनाए जाते हैं, पूरी तरह से मशीनों से बनाए जाने लगेंगे।

गाय-भैंस के नस्ल सुधार के लिए भोपाल के भदभदा में उत्कृष्टता केंद्र बनाने के लिए एमओयू भी उनकी उपस्थिति में होगा। भोपाल के सांची प्लांट में तैयार सहकारी क्षेत्र की पहली खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला का शुभारंभ भी करेंगे।

यह भी पढ़ें- 'सिंहस्थ में नहीं होगी दूध-दही की किल्लत': उज्जैन में लगेगा 3 लाख लीटर क्षमता वाला सांची का नया प्लांट, लागत होगी 250 करोड़ रुपये

तैयारियों में जुटा प्रशासन

अमित शाह के दौरे की तैयारी जोरों पर हैं। भेल दशहरा मैदान में चार डोम तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें 40 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता रहेगी। ताज होटल में सुरक्षा और कानून व्यवस्था की बैठक के बाद आइसर भोपाल में अत्री परिसर का शुभारंभ और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यहीं से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों से कर सकते हैं चर्चा

अमित शाह शुक्रवार शाम को पार्टी के शीर्ष प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों, सेवा संकल्प अभियान और अन्य समसामयिक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अतिरिक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, नवनियुक्त संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी शामिल हो सकते हैं।