भोपाल: अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी अस्पताल में भर्ती, एलर्जी और दर्द की शिकायत
अमिताभ बच्चन की सास और जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी को तबीयत बिगड़ने पर श्यामला हिल्स स्थित पारुल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 12:01:11 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 12:01:11 PM (IST)
स्वास्थ्य में गिरावट और एलर्जी की शिकायत के बाद इंदिरा भादुड़ी को राजधानी के श्यामला हिल्स स्थित पारुल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फोटो- सोशल मीडियाHighLights
- अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी को तबीयत बिगड़ी
- श्यामला हिल्स स्थित पारुल अस्पताल में भर्ती कराया गया
- शरीर में एलर्जी और कमर में दर्द की समस्या
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की सास और अभिनेत्री-सांसद जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। स्वास्थ्य में गिरावट और एलर्जी की शिकायत के बाद उन्हें राजधानी के श्यामला हिल्स स्थित पारुल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।