• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल: वायरल हो रहा कलियासोत में बाघ का पुराना वीडियो , उधर कलारा में तेंदुए के खौफ से गश्त और रेस्क्यू की मांग

वन विभाग के अनुसार कलियासोत डैम के पास बाघ का वायरल वीडियो 10–15 दिन पुराना है। वहीं कलारा क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से तेंदुए की लगातार गतिविधि से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 02:19:17 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jul 2026 02:19:17 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल: वायरल हो रहा कलियासोत में बाघ का पुराना वीडियो , उधर कलारा में तेंदुए के खौफ से गश्त और रेस्क्यू की मांग
फाइल फोटो, सौ- इंटरनेट मीडिया।

HighLights

  1. वन विभाग के अनुसार कलियासोत डैम के पास बाघ का वायरल वीडियो पुराना है
  2. लोगों से डैम क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही से बचने और सतर्क रहने की अपील
  3. कलारा में पिछले दो सप्ताह से तेंदुए की लगातार गतिविधि से ग्रामीणों में दहशत

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कलियासोत बांध के 13 शटर के पास पहाड़ी स्थित एक फार्महाउस के समीप सड़क पार करते बाघ का वायरल वीडियो पुराना बताया जा रहा है। डिप्टी रेंजर राधेश्याम हरियाले ने बताया कि वन विभाग ने मौके का निरीक्षण किया है और फिलहाल उस क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी के संकेत नहीं मिले हैं।

उनके अनुसार वीडियो करीब 10 से 15 दिन पुराना हो सकता है, जब इस इलाके में बाघ का मूवमेंट था।

बाघों की सामान्य आवाजाही

वहीं, बाघ मित्र राशिद नूर ने भी वीडियो को पुराना बताते हुए कहा कि उन्होंने दिन में मौके का निरीक्षण किया था। उन्होंने कहा कि कलियासोत, केरवा, समरधा और आसपास के जंगल बाघों का प्राकृतिक आवास हैं, इसलिए यहां बाघों का आना-जाना सामान्य है। उन्होंने लोगों से जंगल और डैम क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने तथा अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की।


भोपाल के आसपास करीब 25 किलोमीटर के दायरे में बाघों की नियमित गतिविधि दर्ज होती रहती है।

यह भी पढ़ें- रानी दुर्गावती अभयारण्य में घायल और भूखी मिली बाघिन, उपचार के लिए जबलपुर भेजा गया

कलारा क्षेत्र में तेंदुए की दहशत

ग्राम कलारा वन क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से तेंदुए की लगातार मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुनगा-कलारा और उनीदा-कलारा मार्ग पर कई लोगों ने तेंदुआ देखने का दावा किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद वन विभाग ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

सरपंच देवकरण कुशवाह और जनपद सदस्य प्रतिनिधि घनश्याम शर्मा ने क्षेत्र में सघन काॉबिंग अभियान, नियमित गश्त और जरूरत पड़ने पर तेंदुए के सुरक्षित रेस्क्यू की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो जन-धन की हानि हो सकती है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।