• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह

रानी दुर्गावती अभयारण्य में घायल और भूखी मिली बाघिन, उपचार के लिए जबलपुर भेजा गया

दरअसल, पांच जुलाई को इसी क्षेत्र में एक श्रमिक पर बाघ के हमले की घटना सामने आई थी, जिसके बाद विभाग ने गश्त और सर्चिंग बढ़ा दी।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 08:40:05 AM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2026 08:40:05 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रानी दुर्गावती अभयारण्य में घायल और भूखी मिली बाघिन, उपचार के लिए जबलपुर भेजा गया
विशेषज्ञ टीम बुला कर बाघिन को बेहोश कर उसका परीक्षण किया गया।

HighLights

  1. जबलपुर स्थित सेंटर फार वाइल्डलाइफ हेल्थ एंड फारेंसिक भेजा
  2. बाघिन घायल और बेहद कमजोर अवस्था में मिली
  3. एक श्रमिक पर बाघ के हमले की घटना सामने आई थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर/दमोह। वीरांगना दुर्गावती बाघ अभयारण्य के मोहली परिक्षेत्र में एक बाघिन घायल और बेहद कमजोर अवस्था में मिली है। वन विभाग ने उसे उपचार के लिए जबलपुर स्थित सेंटर फार वाइल्डलाइफ हेल्थ एंड फारेंसिक भेजा है।

विभाग ने गश्त और सर्चिंग बढ़ा दी

दरअसल, पांच जुलाई को इसी क्षेत्र में एक श्रमिक पर बाघ के हमले की घटना सामने आई थी, जिसके बाद विभाग ने गश्त और सर्चिंग बढ़ा दी।

शिकार करने में सक्षम नहीं रही और कई दिनों से भूखी थी

सात जुलाई को कम उम्र की बाघिन दिखाई दी, वह ठीक से चल नहीं पा रही थी। संभवत: इसकी कारण वह शिकार करने में सक्षम नहीं रही और कई दिनों से भूखी थी।

बाघिन को बेहोश कर उसका परीक्षण किया

मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक के निर्देश पर सतपुड़ा बाघ अभयारण्य के वन्यजीव विशेषज्ञ डा. गुरुदत्त शर्मा एवं विशेषज्ञ टीम बुला कर गुरुवार सुबह बाघिन को बेहोश कर उसका परीक्षण किया गया।

उसका पेट लगभग खाली मिला और पैरों में सूजन

जांच में उसका पेट लगभग खाली मिला और पैरों में सूजन पाई गई। इसके बाद उसे जबलपुर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- कान्हा में बाघों की मौत : दो हजार कुत्तों का वैक्सीनेशन, MP हाई कोर्ट ने सभी टाइगर रिजर्व की स्टेटस रिपोर्ट तलब की


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।