भोपाल में राशन परिवहन पर संकट: बकाया भुगतान न मिलने पर अन्नदूतों ने खोला मोर्चा; अक्टूबर से नहीं उठाएंगे सामग्री
अन्नदूत योजना के हितग्राहियों ने बकाया भुगतान नहीं होने पर आगामी आवंटन का उठाव रोकने की चेतावनी दी।
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 10:37:36 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 10:37:36 PM (IST)
मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत खाद्यान्न परिवहन करने वाले पंजीकृत हितग्राहियों ने भुगतान में देरी को लेकर कलेक्टर के नाम पत्र सौंपा। सौ- स्वयंHighLights
- आगामी आवंटन का उठाव रोकने की चेतावनी दी
- अन्नदूत योजना के हितग्राहियों ने बकाया भुगतान नहीं हुआ
- मंहगाई और खर्च बढ़ने का हवाला देते हुए कलेक्टर को पत्र सौंपा
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत खाद्यान्न परिवहन करने वाले पंजीकृत हितग्राहियों ने भुगतान में देरी को लेकर कलेक्टर के नाम पत्र सौंपा है। हितग्राहियों ने समय पर भुगतान और परिवहन दरों में वृद्धि की मांग की है।
राजेश मेहरा, नरेंद्र पटेल, प्रवेंद्र कुमार, सई, कमलकांत गिरी और जीशान सहित अन्य ने बताया कि भुगतान अटकने से वाहनों की ईएमआई, बीमा, टायर, मेंटेनेंस और डीजल का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है।
दो महीने का भुगतान बकाया
जुलाई और अगस्त का भुगतान अब तक शेष है, जिसके कारण वे अक्टूबर माह के आवंटन का उठाव नहीं कर सकेंगे। हितग्राहियों ने परिवहन दरों के पुनरीक्षण की भी मांग की है, क्योंकि डीजल की कीमत बढ़ने के बावजूद दरों में वृद्धि नहीं की गई।
इसके अलावा, आईसीडीएस, एमडीएम और केकेवाई जैसी योजनाओं में भी दरों में वृद्धि की मांग की गई है।
राशन न उठाने की चेतावनी
उन्होंने टोल भुगतान में भी समस्या उठाई और परिवहन बिलों का भुगतान हर माह की 10 तारीख तक करने की मांग की।
हितग्राहियों ने चेतावनी दी है कि जब तक बकाया भुगतान और परिवहन भाड़े का पुनरीक्षण नहीं किया जाता, तब तक वे आगामी आवंटन का उठाव नहीं करेंगे।