
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में दूरसंचार सेवाओं को मजबूत, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए दूरसंचार विभाग के मध्य प्रदेश एलएसए ने विशेष जागरूकता और निगरानी अभियान शुरू किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को नेटवर्क की समस्याओं से निजात दिलाना और साइबर धोखाधड़ी से बचाना है।
हाल ही में जय कुमार वाधवानी, निदेशक (अनुपालन) ने सेवा प्रदाताओं के साथ बैठक कर कॉल ड्रॉप, इंटरनेट स्पीड और ग्रामीण कनेक्टिविटी की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग की प्राथमिकता उपभोक्ताओं को निर्बाध सेवा प्रदान करना और टावर स्थापना व लाइसेंस शर्तों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है।
यह भी पढ़ें- हलाली डैम के पास 5 दुर्लभ गिद्ध मुक्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया आजाद, GPS से होगी निगरानी
फर्जी कॉल और केवाईसी अपडेट के नाम पर होने वाली साइबर ठगी के प्रति नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की गई है। दूरसंचार संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक समर्पित तंत्र और हेल्पलाइन पोर्टल सक्रिय किया गया है। डिजिटल विस्तार के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया जा रहा है। यह अभियान न केवल प्रदेश की संचार व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा, बल्कि 'डिजिटल इंडिया' के लक्ष्य को हासिल करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।