• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन

हलाली डैम के पास 5 दुर्लभ गिद्ध मुक्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया आजाद, GPS से होगी निगरानी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा रायसेन जिले में हलाली डैम के समीप 05 गिद्धों को प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया। इनमें चार भारतीय गिद्ध (जिप्स इंडिकस) औ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 23 Feb 2026 07:27:17 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Feb 2026 07:27:17 PM (IST)
हलाली डैम के पास 5 दुर्लभ गिद्ध मुक्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया आजाद, GPS से होगी निगरानी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गिद्धों को किया आजाद।

HighLights

  1. वन्यजीव संरक्षण की दिशा में हुई बड़ी पहल
  2. रायसेन में 5 दुर्लभ पक्षियों की घर वापसी
  3. CM ने जीपीएस टैगिंग के साथ किया आजाद

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सोमवार को रायसेन जिले में हलाली डैम के समीप 05 गिद्धों को प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया। इनमें चार भारतीय गिद्ध (जिप्स इंडिकस) और एक सिनेरियस गिद्ध (एजिपीयस मोनाकस) शामिल हैं।

गिद्धों के व्यवहार और सुरक्षा की निगरानी

प्राकृतिक वातावरण में छोड़े गए गिद्धों पर जीपीएस ट्रैकर लगाए गए हैं, जिससे उनके आवागमन, व्यवहार एवं सुरक्षा की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके। उच्च परिशुद्धता वाले जीपीएस-जीएसएम उपग्रह ट्रांसमीटरों से सुसज्जित पांच दुर्लभ प्रजाति के गिद्धों को भोपाल स्थित गिद्ध संरक्षण प्रजनन केंद्र में व्यवस्थित अनुकूलन और अवलोकन अवधि के बाद मुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा रायसेन जिले में हलाली डैम के समीप 5 गिद्धों को प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया। इनमें चार भारतीय गिद्ध (जिप्स इंडिकस) और एक सिनेरियस गिद्ध (एजिपीयस मोनाकस) शामिल हैं। pic.twitter.com/AbY48Lajyb

— NaiDunia (@Nai_Dunia) February 23, 2026

यह भी पढ़ें- MP में 36% पेयजल सैंपल फेल, फिर भी 96% जनता संतुष्ट, जल जीवन मिशन पर सरकार ने केंद्र से मांगी विस्तृत रिपोर्ट


संरक्षण की दिशा में बड़ी पहल

टैगिंग प्रक्रिया सभी संबंधित संस्थाओं एवं वन विभाग के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वाइल्ड लाइफ एसओएस के वन्यजीव पशु चिकित्सक की देखरेख में हुई। यह पहल मध्यभारत के विकसित होते ‘गिद्ध परिदृश्य’ को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।