• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP के 6 बड़े शहरों में AQI 300 के पार, ग्वालियर सबसे प्रदूषित, उज्जैन में सांसों पर संकट

दीपावली पर पटाखों से बिगड़ी प्रदेश के प्रमुख शहरों की हवा दो दिन बाद भी संभल नहीं पाई। प्रदूषण का स्तर इतना अधिक है कि प्रदेश के छह शहरों की हवा औद्योगिक क्षेत्रों से भी ज्यादा खराब बनी हुई है।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 08:54:07 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 09:04:36 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP के 6 बड़े शहरों में AQI 300 के पार, ग्वालियर सबसे प्रदूषित, उज्जैन में सांसों पर संकट
MP के 6 बड़े शहरों में AQI 300 के पार (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. औद्योगिक क्षेत्रों से भी जहरीली हुई शहरों की हवा
  2. एमपी के 6 बड़े शहरों में AQI 300 के पार
  3. ग्वालियर सबसे प्रदूषित, उज्जैन में सांसों पर संकट

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दीपावली पर पटाखों से बिगड़ी प्रदेश के प्रमुख शहरों की हवा दो दिन बाद भी संभल नहीं पाई। प्रदूषण का स्तर इतना अधिक है कि प्रदेश के छह शहरों की हवा औद्योगिक क्षेत्रों से भी ज्यादा खराब बनी हुई है। राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर और देवास में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 300 के पार बना हुआ है।

वहीं, सिंगरौली, मंडीदीप और पीथमपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर इन शहरों के मुकाबले कम रहा।मंगलवार शाम छह बजे तक दर्ज आंकड़ों में ग्वालियर 374 एक्यूआई के साथ प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। उज्जैन में 369, इंदौर में 330 और राजधानी भोपाल में 329 एक्यूआइ दर्ज किया गया। जबलपुर में यह 310 और देवास में 307 रहा।


छह शहरों में लगातार तीन दिन से AQI 300 के पार

चिंताजनक स्थिति यह है कि इन सभी छह शहरों में लगातार तीन दिन से एक्यूआइ 300 या इससे अधिक बना हुआ है। उज्जैन में नौ नवंबर को एक्यूआइ 435 तक पहुंच गया था। भोपाल में 380 और इंदौर में 386 दर्ज किया गया था। इसके बावजूद अगले दिन भी प्रदूषण का स्तर 300 से नीचे नहीं आ सका।

औद्योगिक क्षेत्रों से भी खराब शहरों की हवा- प्रदूषण की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि औद्योगिक क्षेत्रों में भी हवा अपेक्षाकृत साफ दर्ज हुई। 10 नवंबर को सिंगरौली का एक्यूआइ 230, मंडीदीप का 203 और पीथमपुर का 115 रहा।

इसके उलट प्रदेश के छह प्रमुख शहरों में यह 300 से अधिक था, यानी औद्योगिक गतिविधियों के लिए पहचाने जाने वाले क्षेत्रों के मुकाबले बड़े शहरों में वायु प्रदूषण ज्यादा गंभीर स्थिति में पहुंचा हुआ है। पटाखों का धुआं, वाहनों का उत्सर्जन, सड़कों की धूल और निर्माण गतिविधियां प्रदूषण बढ़ाने वाले कारक हो सकते हैं।

प्रदेश के सात शहर नॉन-अटेनमेंट सिटी, लगातार बढ़ रहा प्रदूषण

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) लागू होने के बाद भी मध्य प्रदेश के सात शहर- इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर और देवास बीते पांच साल से राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानकों को पूरा नहीं करने के कारण नान अटेनमेंट सिटी में बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें- भोपाल में AQI 400 पार, कुछ दिन मॉर्निंग वॉक से करें परहेज; 6 साल से छोटे बच्चे और बुजुर्ग घर में रहें

एनजीटी बीते पांच साल से लगातार इन शहरों में वायु गुणवत्ता की स्थिति बेहतर करने के लिए रिमाइंडर भेजता रहा है, लेकिन उद्योगों और वाहनों से निकलने वाला धुआं और धूल के कण इन शहरों को प्रदूषित बनाए हुए हैं।

प्रदेश के इन शहरों में एक्यूआई 300 से अधिक

शहर - 10 नवंबर को एक्यूआई - 09 नवंबर को एक्यूआई - 08 नवंबर को एक्यूआई

  • ग्वालियर - 374 - 362 - 396
  • उज्जैन - 369 - 435 - 373
  • इंदौर - 330 - 386 - 347
  • भोपाल - 329 - 380 - 300
  • जबलपुर - 310 - 306 - 351
  • देवास - 307 - 311 - 300

प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र वाले शहर

शहर - 10 नवंबर को एक्यूआई - 09 नवंबर को एक्यूआई - 08 नवंबर को एक्यूआई

  • सिंगरौली - 230 - 239 - 245
  • मंडीदीप - 203 - 233 - 300
  • पीथमपुर - 115 - 120 - 246

इनका कहना है

पीएम 2.5 कण फेफड़ों से दिल तक पहुंचकर नुकसान पहुंचाते हैं। दीपावली पर एक्यूआइ 300 से ऊपर पहुंच गया था। अस्थमा-सीओपीडी मरीज सर्जिकल मास्क लगाएं, इनहेलर साथ रखें और सुबह-शाम सैर से बचें। - डा. रतन कुमार वैश्य, प्रोफेसर, जीएमसी जनता के स्वास्थ्य का कोई मूल्य शेष नहीं रह गया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।