• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी के रेल यात्रियों की खत्म होगी परेशानी, भोपाल समेत कई जिलों से होकर चलेंगी उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

Special Train: दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के अवसर पर रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष कदम उ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 03:52:07 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 03:52:07 PM (IST)
एमपी के रेल यात्रियों की खत्म होगी परेशानी, भोपाल समेत कई जिलों से होकर चलेंगी उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें
त्योहारों में नहीं होगी यात्रियों को परेशानी।

HighLights

  1. त्योहारों में नहीं होगी यात्रियों को परेशानी
  2. छठ और दीवाली स्पेशल गाड़ियां घोषित
  3. उधना से जयनगर के बीच अनारक्षित ट्रेनें

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के अवसर पर रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष कदम उठाया है। रेलवे प्रशासन ने उधना से जयनगर के मध्य दो जोड़ी अनारक्षित साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये स्पेशल ट्रेनें 18 और 25 अक्टूबर को उधना से संचालित होंगी।

भोपाल रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले संत हिरदाराम नगर और बीना स्टेशनों पर इन ट्रेनों का ठहराव तय किया गया है। इस व्यवस्था से भोपाल एवं आसपास के इलाकों से बिहार की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को सफर में काफी सहूलियत मिलेगी।


दो अलग-अलग समय सारणी के साथ चलेंगी ट्रेनें

  • यात्रियों की सुविधा के लिए उधना से दो भिन्न समयों पर इन गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 09073 (उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल) 18 एवं 25 अक्टूबर (रविवार) को प्रातः 9:50 बजे उधना से प्रस्थान करेगी। संत हिरदाराम नगर स्टेशन होते हुए यह मंगलवार को तड़के 5:30 बजे जयनगर पहुंचेगी।
  • वापसी मार्ग में ट्रेन संख्या 09074 (जयनगर-उधना स्पेशल) 20 और 27 अक्टूबर (मंगलवार) को सुबह 9:00 बजे जयनगर से प्रस्थान कर गुरुवार सुबह 7:30 बजे उधना पहुंचेगी।
  • इसी क्रम में दूसरी गाड़ी संख्या 09071 (उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल) 18 व 25 अक्टूबर (रविवार) को दोपहर 3:45 बजे उधना से छूटेगी और मंगलवार प्रातः 11:30 बजे जयनगर पहुंचेगी।
  • वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 09072 (जयनगर-उधना स्पेशल) 20 एवं 27 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे जयनगर से चलकर गुरुवार सुबह 8:30 बजे उधना पहुंचेगी।

इन मुख्य स्टेशनों पर दिया गया है ठहराव

मार्ग में दोनों जोड़ी ट्रेनों को वडोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा तथा मधुबनी सहित विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- एमपी के 3,447 से ज्यादा गांवों तक पहुंचेगा पानी; ₹3,076 करोड़ से सुधरेगा 4 जिलों का जल संकट और सिंचाई व्यवस्था

यात्रीगण ठहराव समय, विस्तृत समय-सारणी और कोच संयोजन की जानकारी के लिए भारतीय रेल की अधिकृत वेबसाइट अथवा रेलवन (RailOne) ऐप का सहारा ले सकते हैं।