भोपाल: बेटी की अस्थियां दफनाने पहुंचे परिवार से मारपीट करने वाला ASI लाइन अटैच, बैरसिया का मामला
बैरसिया के कड़ैयाशाह गांव में पारधी परिवार से मारपीट के मामले में आरोपित एएसआई कौरव लाइन अटैच किया गया है। परिवार ने पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला करने और गर्भवती महिला के पेट में डंडा मारने का आरोप लगाया है।
Publish Date: Sun, 29 Nov 2026 08:22:53 AM (IST)Updated Date: Sun, 29 Nov 2026 08:22:53 AM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- बैरसिया के कड़ैयाशाह गांव में पारधी परिवार से मारपीट का मामला
- लाठी-डंडों से हमला और गर्भवती महिला के पेट में डंडा मारने का आरोप
- कलेक्टर और डीआईजी से की शिकायत, आरोपी एएसआई कौरव लाइन अटैच
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बैरसिया के कड़ैयाशाह गांव में बेटी की अस्थियां दफनाने पहुंचे पारधी परिवार के साथ मारपीट के मामले में आरोपित एएसआई को लाइन अटैच कर दिया गया है। परिवार ने पुलिसकर्मियों और गांव के कुछ लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने, गर्भवती महिला के पेट में डंडा मारने और करीब 20 वर्षीय राजीव को पीटकर ले जाने का आरोप लगाया था।
कलेक्टर, डीआईजी से शिकायत
राजीव की मां कृष्णा बाई ने कलेक्टर और डीआईजी को शिकायत देकर बेटे की तलाश और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में बैरसिया थाने के एएसआई कौरव समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जांच शुरू की गई थी।
बेटे की तलाश जारी
एएसआई को लाइन अटैच करने के बाद भी घटना के अन्य पहलुओं, मारपीट और राजीव के लापता होने की जांच जारी है।