
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल होकर संचालित गोवा–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के ट्रेन नंबर नए साल से बदल जाएंगे। रेलवे ने दोनों दिशाओं में चलने वाली ट्रेनों के नंबर परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव एक जनवरी 2027 से प्रभावी होगा।
इसके तहत वास्को-द-गामा से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन 12779 अब 17379 नंबर से चलेगी। वहीं, हजरत निजामुद्दीन से वास्को-द-गामा जाने वाली ट्रेन 12780 का नया नंबर 17380 होगा।
रेलवे के अनुसार, नंबर बदलने से यात्रियों की यात्रा व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दोनों ट्रेनों के मार्ग, मौजूदा ठहराव और अनुरक्षण व्यवस्था पहले की तरह ही रहेगी।
यह भी पढ़ें- करवाचौथ पर झुमका खोने से दुखी थी महिला, फांसी लगाकर की खुदकुशी, पति काम पर और स्कूल गए थे बच्चे
यात्रियों को केवल टिकट बुकिंग, आरक्षण की जानकारी और ट्रेन की स्थिति देखते समय नए नंबर का ध्यान रखना होगा।