• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

रेल पेंशनर्स सावधान! भोपाल मंडल ने जारी की साइबर सुरक्षा एडवाइजरी, फर्जी 'रेल अधिकारी' बनकर ठग रहे हैं जालसाज

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने रेलकर्मियों और पेंशनभोगियों (पेंशनर्स) के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। हाल के दिनों में साइबर ठगी...और पढ़ें

By Brijendra RishishwarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Wed, 18 Mar 2026 12:57:09 AM (IST)Updated Date: Wed, 18 Mar 2026 04:03:33 AM (IST)
रेल पेंशनर्स सावधान! भोपाल मंडल ने जारी की साइबर सुरक्षा एडवाइजरी, फर्जी 'रेल अधिकारी' बनकर ठग रहे हैं जालसाज
भोपाल मंडल की सुरक्षा एडवाइजरी। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. भोपाल मंडल की सुरक्षा एडवाइजरी
  2. ठगों के निशाने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी
  3. ओटीपी-पिन शेयर न करने की अपील

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने रेलकर्मियों और पेंशनभोगियों (पेंशनर्स) के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। हाल के दिनों में साइबर ठगी के ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें जालसाज खुद को रेल अधिकारी बताकर सेवानिवृत्त होने वाले या हो चुके कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं। रेल प्रशासन के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति अधिकारियों के नाम का उपयोग कर फोन कॉल कर रहे हैं।

अति-संवेदनशील बैंकिंग जानकारी मांगने का तरीका

ये ठग बैंक खाता विवरण, एटीएम पिन, ओटीपी और अन्य संवेदनशील जानकारियां मांगते हैं। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कभी भी फोन पर इस तरह की बैंकिंग जानकारी या पासवर्ड नहीं मांगता है। मंडल रेल प्रशासन ने अपील की है कि कर्मचारी किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी के दबाव में आकर अपनी गोपनीय जानकारी साझा करें।


यह भी पढ़ें- भोपाल के 35 इलाकों में 7 घंटे तक बिजली रहेगी गुल, गौतम नगर समेत कई क्षेत्रों में रखरखाव कार्य, देखें अपने इलाके का समय

सत्यापन और सुरक्षा के उपाय

किसी भी सूचना की पुष्टि के लिए संबंधित कार्यालय या बैंक शाखा में व्यक्तिगत रूप से संपर्क करना ही सुरक्षित है। साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने या संदेह होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। साथ ही, इसकी सूचना निकटतम रेलवे कार्यालय को भी दें। सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराधियों से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है।