• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

Bhopal Crime News: शाहपुरा में चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर विवाद, आटो वाले ने रैपिडो ड्राइवर को चाकू मारकर किया जख्मी

पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान मारपीट के बाद नसीम खान ने चाकू से हमला किया, जिससे रामराज के सिर और दाहिनी हथेली में चोट आई।

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 06:03:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 06:03:56 PM (IST)
Bhopal Crime News: शाहपुरा में चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर विवाद, आटो वाले ने रैपिडो ड्राइवर को चाकू मारकर किया जख्मी
प्रतीकात्मक

HighLights

  1. शाहपुरा क्षेत्र में चाय-नाश्ते की दुकान पर कुर्सी को लेकर विवाद
  2. रैपिडो चालक रामराज सिंह और ऑटो चालक नसीम खान की झड़प
  3. नसीम खान ने चाकू से हमला किया,रामराज के सिर और दाहिनी हथेली में चोट आई

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शाहपुरा क्षेत्र में चाय-नाश्ते की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें आटो चालक ने एक युवक से मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर और दाहिने हाथ की हथेली में चोट आई है।

घटना गुरुवार रात की है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

कुर्सी को लेकर विवाद

पुलिस के अनुसार शाहपुरा सी सेक्टर निवासी रामराज सिंह (38) रैपिडो चालक हैं। 1 अक्टूबर की रात करीब 10:45 बजे वह एक निजी अस्पताल के सामने सावेरिया चाय-नाश्ते की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान आटो चालक नसीम खान से कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया।


यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर 'ड्राई-डे' के आदेश हवा: भोपाल में पान दुकान और ढाबों में बिक रही थी शराब; आबकारी की ताबड़तोड़ दबिश

गाली देने के बाद मारपीट

आरोप है कि नसीम ने गाली-गलौच शुरू कर दी। रामराज ने विरोध किया तो नसीम ने मारपीट के बाद चाकू निकालकर उनके सिर और हथेली पर वार कर दिया।

लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपित वहां से भाग निकला। शाहपुरा पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।