• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में ट्रेनों की रफ्तार को पंख... बीना-भोपाल के बीच ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग, 64 किमी में शुरू

रेलवे इस रेलखंड पर ऐसी आधुनिक सिग्नलिंग व्यवस्था तैयार कर रहा है, जिससे एक ट्रेन के आगे बढ़ने के बाद दूसरी ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

By anjali tomarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 06:26:13 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 06:26:13 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी में ट्रेनों की रफ्तार को पंख... बीना-भोपाल के बीच ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग, 64 किमी में शुरू
बीना-भोपाल के बीच ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग

HighLights

  1. बीना-भोपाल ट्रैक पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का काम जारी
  2. 138 किमी में से 64 किमी तैयार, मार्च 2027 तक भोपाल तक विस्तार
  3. सिग्नल का इंतजार घटेगा और अधिक ट्रेनों के संचालन की राह खुलेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बीना-भोपाल रेलखंड पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए आने वाले समय में ट्रेन परिचालन पहले से अधिक सुगम हो सकेगा। रेलवे इस रेलखंड पर ऐसी आधुनिक सिग्नलिंग व्यवस्था तैयार कर रहा है, जिससे एक ट्रेन के आगे बढ़ने के बाद दूसरी ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग (ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग) प्रणाली के जरिए ट्रेनों की स्थिति के अनुसार सिग्नल अपने आप नियंत्रित होंगे। इससे एक ही रेल लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने बीना से गुलाबगंज के बीच 64 किलोमीटर रेलखंड पर यह व्यवस्था शुरू कर दी है।


बीना-गुलाबगंज खंड में 44 ऑटो सिग्नल और 204 डिटेक्शन पॉइंट स्थापित

बीना–गुलाबगंज रेलखंड के अंतर्गत गंजबासौदा–पबई–गुलाबगंज के बीच स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित करने का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके तहत 18.24 रूट किलोमीटर के रेलखंड (दोहरी लाइन के अनुसार 36.48 किलोमीटर) में आधुनिक सिग्नलिंग व्यवस्था स्थापित की गई है। इसमें 44 ऑटो सिग्नल और 204 डिटेक्शन पॉइंट लगाए गए हैं।

138 किमी में से 64 किमी तैयार, शेष 74 किमी पर कार्य जारी

बीना से भोपाल के बीच कुल 138 किलोमीटर लंबे रेलखंड में से 64 किलोमीटर में काम पूरा हो चुका है। शेष 74 किलोमीटर गुलाबगंज से भोपाल के बीच स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित करने का काम जारी है। रेलवे ने इसे मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली से यात्रियों और रेलवे को मिलने वाले प्रमुख फायदे

ट्रेन की स्थिति के अनुसार सिग्नल अपने आप बदलेंगे, जिससे ट्रेनों को आगे बढ़ने में आसानी होगी। छोटे-छोटे सिग्नल सेक्शन बनने से एक ट्रेन के आगे बढ़ते ही दूसरी ट्रेन को भी आगे बढ़ाया जा सकेगा। रेल लाइन का बेहतर उपयोग होगा और अधिक ट्रेनों के संचालन की संभावना बढ़ेगी। सिग्नल के इंतजार में ट्रेनों के रुकने की समस्या कम करने में मदद मिलेगी। स्टेशन मास्टर स्क्रीन पर ट्रेनों की स्थिति और सिग्नलिंग व्यवस्था देख सकेंगे।

रिले कैबिनेट, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और फाइबर ऑप्टिक केबल बिछाई

इस रेलखंड पर आधुनिक सिग्नलिंग उपकरण लगाए गए हैं। इनमें ऑटो सिग्नल के लिए रिले कैबिनेट, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग की निगरानी प्रणाली, ट्रेनों की मौजूदगी पता करने वाले एक्सल काउंटर और बेहतर संचार के लिए फाइबर ऑप्टिक केबल बिछाई गई है।

यह भी पढ़ें- MP के 55 जिलों में मैदानी पोस्टिंग से प्रमोटी महिला IPS गायब, रिटायरमेंट के बाद खाली पड़ी है फील्ड

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।