• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

Bhopal Railway Division: कुरवाई कैथोरा-बीना सेक्शन में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग लागू, ट्रेनों की स्पीड और सुरक्षा में होगा इजाफा

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में स्वचालित ब्लाक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू की गई है। इससे रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेग...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 03:39:35 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 03:41:20 PM (IST)
Bhopal Railway Division: कुरवाई कैथोरा-बीना सेक्शन में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग लागू, ट्रेनों की स्पीड और सुरक्षा में होगा इजाफा
प्रतीकात्मक

HighLights

  1. कुरवाई कैथोरा-बीना रेलखंड में नई प्रणाली शुरू
  2. 9.130 किलोमीटर रेलखंड पर आधुनिक उपकरण
  3. भविष्य में कवच प्रणाली के विस्तार में मदद

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल के कुरवाई कैथोरा-बीना रेलखंड में स्वचालित ब्लाक सिग्नलिंग प्रणाली शुरू कर दी गई है। आधुनिक तकनीक से लैस इस व्यवस्था से रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही भविष्य में कवच जैसी स्वचालित रेल सुरक्षा प्रणालियों के विस्तार का रास्ता भी मजबूत होगा।

तीन लाइनों की व्यवस्था


इस प्रणाली को पश्चिम मध्य रेल की गति शक्ति इकाई और सिग्नल व दूरसंचार विभाग सहित अन्य विभागों के संयुक्त प्रयासों से स्थापित किया गया है। रेलखंड में 9.130 किलोमीटर मार्ग में तीन लाइनों की व्यवस्था है।

इसमें मध्य लाइन पर दोनों दिशाओं में ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। यह व्यवस्था 18.26 समतुल्य दोहरी लाइन किलोमीटर के बराबर है।

यह भी पढ़ें- एमपी के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, नवरात्र मेले के लिए मैहर में 14, विंध्याचल में 6 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव; देखें शेड्यूल

निगरानी और माॅनीटरिंग

एलओएम 110 माड्यूल आधारित स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली लगाई गई है। स्टेशन मास्टर कक्ष में दृश्य प्रदर्शन इकाई के माध्यम से सिग्नल व्यवस्था के संचालन और निगरानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इसके अलावा 24 और 48 फाइबर वाली प्रकाशीय केबल, डिजिटल एक्सल काउंटर और अन्य आवश्यक उपकरण भी स्थापित किए गए हैं।

रेलवे के अनुसार, यह नेटवर्क भविष्य में कवच जैसी आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों और उन्नत यात्री सूचना व्यवस्था के लिए भी उपयोगी होगा।