• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल-बीना-इटारसी के रेल यात्रियों को तोहफा... 60 स्पेशल ट्रेनें तैयार, अयोध्या के लिए भी सीधी ट्रेन

राजधानी से अब अयोध्या की राह आसान होने वाली है। लंबे समय से सीधी ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को रेलवे जल्द नई सौगात दे सकता है।

By anjali tomarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 07:08:40 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 07:08:40 PM (IST)
भोपाल-बीना-इटारसी के रेल यात्रियों को तोहफा... 60 स्पेशल ट्रेनें तैयार, अयोध्या के लिए भी सीधी ट्रेन
भोपाल-बीना-इटारसी के रेल यात्रियों को तोहफा

HighLights

  1. भोपाल से अयोध्या के लिए जल्द शुरू होगी सीधी रेल सेवा
  2. बीना-भोपाल-इटारसी चौथी रेल लाइन का टेंडर जारी हुआ
  3. निशातपुरा स्टेशन पर व्यवस्थाएं सुधारने की मांग उठी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी से अब अयोध्या की राह आसान होने वाली है। लंबे समय से सीधी ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को रेलवे जल्द नई सौगात दे सकता है। बुधवार को पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दीपक कुमार सिंह ने सांसदों के साथ बैठक में अयोध्या के लिए ट्रेन चलाने की बात कही।

बैठक में सिर्फ नई ट्रेनें ही नहीं, बल्कि रामगंज मंडी-भोपाल रेल लाइन, ट्रेनों के ठहराव, स्टेशनों के विकास और यात्री सुविधाओं से जुड़े कई बड़े मुद्दे भी उठे। रामगंज मंडी रेल लाइन अगले साल मार्च तक शुरू होने की उम्मीद है। बैठक के लिए 13 सांसदों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन केवल आठ ही पहुंचे।


तीन से चार साल में पूरा होगा बीना-भोपाल-इटारसी ट्रैक

भोपाल-बीना-इटारसी चौथी रेल लाइन को मंजूरी मिल चुकी है और इसका टेंडर भी जारी हो गया है। इसे तीन से चार साल में पूरा करने का लक्ष्य है। बीना-भोपाल के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का आधे से अधिक काम पूरा हो चुका है। वहीं, रामगंज मंडी-भोपाल रेल लाइन मार्च 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है।

अयोध्या के लिए डेली ट्रेन, ट्रेनों के ठहराव और बीना में अस्पताल का प्रस्ताव

सांसद ने भोपाल से अयोध्या के लिए प्रतिदिन सीधी ट्रेन चलाने और महामना एक्सप्रेस का रानी कमलापति स्टेशन तक विस्तार करने की मांग की। उन्होंने मंडी बामोरा में प्रयागराज, इटारसी व पातालकोट एक्सप्रेस के ठहराव की मांग रखी। मंडी बामोरा को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने, बीना स्टेशन के पास पीपीपी मॉडल पर बड़ा अस्पताल बनाने और विंध्याचल एक्सप्रेस का समय शाम 6:20 के बजाय 7:50 बजे करने का सुझाव दिया।

स्टाफ की कमी, गंदगी और कनेक्टिविटी सुधारने पर जोर

आलोक शर्मा ने निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर गंदगी, धूल और सफाई की कमी को बताया। स्टेशन उप प्रबंधक और कमर्शियल विभाग के अधिकारियों की नियमित पदस्थापना नहीं है। टिकट खिड़की पर भी सीमित समय तक ही कर्मचारी उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने पर्याप्त अधिकारी-कर्मचारी तैनात करने, एप्रोच रोड और सिटी रोड कनेक्टिविटी सुधारने, ऑटो सुविधा बढ़ाने तथा वाटर कूलर और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। स्टेशन के बाहर स्थित सीडब्ल्यूसी गोदामों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा भोपाल-नागपुर वंदे भारत और निजामुद्दीन-बेंगलुरु राजधानी एक्सप्रेस का रानी कमलापति स्टेशन पर ठहराव मांगा।

ग्वालियर-इंदौर रेल लाइन के दोहरीकरण का मुद्दा भी उठा

बैठक में ग्वालियर से इंदौर के बीच गुना, शिवपुरी, ब्यावरा, शाजापुर और देवास होकर गुजरने वाली रेल लाइन के दोहरीकरण का मुद्दा भी उठाया गया। इस सुझाव को रेलवे बोर्ड ने स्वीकार किया है और इस दिशा में चर्चा आगे बढ़ रही है।

अयोध्या ट्रेन, चौथी रेल लाइन और 60 स्पेशल ट्रेनों का खाका तैयार

बैठक के मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे...

  • भोपाल से अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन चलेगी।
  • बीना-भोपाल-इटारसी चौथी रेल लाइन को मंजूरी मिल चुकी है और इसका टेंडर जारी हो गया है।
  • अगले छह महीने में सांसदों के सुझावों पर काम करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • इसके अलावा ग्वालियर-इंदौर रेल लाइन के दोहरीकरण का मुद्दा उठा, त्योहारों के लिए 60 से अधिक स्पेशल ट्रेनों की तैयारी की गई है,
  • तथा सांसद आलोक शर्मा ने निशातपुरा स्टेशन की बदहाल व्यवस्थाओं का मुद्दा उठाते हुए वहां अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्ति और सड़क कनेक्टिविटी सुधारने की मांग की।

यह भी पढ़ें- धार में अवैध बिजली कनेक्शन पकड़ने पहुंची टीम को घेरा, कर्मचारी से मारपीट, पत्थर लेकर दौड़े, तीन पर केस

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।