• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • धार

धार में अवैध बिजली कनेक्शन पकड़ने पहुंची टीम को घेरा, कर्मचारी से मारपीट, पत्थर लेकर दौड़े, तीन पर केस

मध्य प्रदेश के धार में खेतों में अवैध बिजली कनेक्शन से ट्यूबवेल चलाने की जांच करने पहुंची बिजली विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान कर्मचारी से मारपीट भी की गई।

By PremVijay PatilEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 06:40:34 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 07:05:02 PM (IST)
धार में अवैध बिजली कनेक्शन पकड़ने पहुंची टीम को घेरा, कर्मचारी से मारपीट, पत्थर लेकर दौड़े, तीन पर केस
धार में अवैध बिजली कनेक्शन पकड़ने पहुंची टीम को घेरा (AI तस्वीर)

HighLights

  1. अवैध बिजली कनेक्शन पकड़ने पहुंची टीम को घेरा, कर्मचारी से मारपीट
  2. धरावरा गांव में दो खेतों पर अवैध रूप से चल रही थीं ट्यूबवेल मोटरें
  3. जांच रोकने पर विवाद, तीन लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। खेतों में अवैध बिजली कनेक्शन से ट्यूबवेल चलाने की जांच करने पहुंची बिजली विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। टीम ने एक खेत में अवैध कनेक्शन पकड़ा तो संबंधित व्यक्ति ने दूसरे लोगों के खेतों में भी जांच करने की बात कहकर विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद जब टीम दूसरे खेत में जांच करने पहुंची तो तीन लोग वहां आ गए।

विरोध पर कर्मचारी संग हाथापाई

आरोप है कि उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक ने कर्मचारी के साथ हाथापाई की, दूसरे ने धक्का-मुक्की की, जबकि तीसरा पत्थर लेकर मारने दौड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बिजली विभाग के कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।


दो ट्यूबवेल की मोटरें अवैध कनेक्शन से चलती मिलीं

फरियादी सुभाष कुशवाह के अनुसार, वे अपनी टीम के बंटी परमार, विक्रम अहोरिया और अरविंद चौहान के साथ ग्राम धरावरा में अवैध विद्युत कनेक्शनों की जांच करने पहुंचे थे। यहां राजेश अग्रवाल के नाम के ट्रांसफार्मर से करीब 400 से 500 फीट लंबी काले रंग की तीन फेज सर्विस केबल डालकर खेत में बिजली पहुंचाई जा रही थी।

यह भी पढ़ें- राजगढ़ में बिजली कटौती पर बवाल, दफ्तर में ग्रामीणों और कर्मचारियों में हाथापाई, जेई और ग्रामीण घायल

जांच में कुंदनसिंह राजपूत निवासी बागड़िया के खेत में 10-10 एचपी की दो ट्यूबवेल मोटर अवैध कनेक्शन से चलती मिलीं। दूसरे खेत में जांच के दौरान बढ़ा विवाद टीम जब आगे विकास ठाकुर निवासी धरावरा के खेत में जांच करने पहुंची तो वहां भी 5 एचपी की ट्यूबवेल मोटर अवैध रूप से चलती मिली। इसी दौरान विकास ठाकुर, कुंदनसिंह राजपूत और धर्मेंद्रसिंह राजपूत वहां पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने टीम के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

सुभाष कुशवाह और उनकी टीम ने विरोध किया तो कुंदनसिंह ने उनके साथ हाथापाई कर दी। इससे उनके चेहरे, गर्दन, बाएं हाथ की अंगुलियों और बाएं पैर के घुटने में चोट आई। पत्थर लेकर मारने दौड़ा, शासकीय काम भी रुकवाया शिकायत के अनुसार, विवाद के दौरान विकास ठाकुर ने भी कर्मचारी के साथ धक्का-मुक्की की और उसे धक्का दे दिया। वहीं धर्मेंद्रसिंह पत्थर लेकर मारने के लिए दौड़ा।

लोगों के बीच-बचाव करने पर संभली स्थिति

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद स्थिति संभली। आरोप है कि तीनों जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दे गए। बिजली कर्मचारी ने घटना को शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।