• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

आयुष्मान योजना: भोपाल, इंदौर और ग्वालियर के 21 बड़े अस्पताल सस्पेंड, नए मरीजों का इलाज अटका

राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा एनएबीएच (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स सर्टिफिकेट) समय पर जमा न करने पर 21 अस्पतालों...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 07:44:26 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 07:44:26 PM (IST)
आयुष्मान योजना: भोपाल, इंदौर और ग्वालियर के 21 बड़े अस्पताल सस्पेंड, नए मरीजों का इलाज अटका
भोपाल, इंदौर और ग्वालियर के 21 बड़े अस्पताल सस्पेंड (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. NABH सर्टिफिकेट न देने पर 21 अस्पताल सस्पेंड किए गए
  2. भोपाल के 10, ग्वालियर के 8 और इंदौर के 3 अस्पताल शामिल
  3. 31 अक्टूबर तक प्रमाण पत्र न देने पर होंगे डी-एम्पैनल

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत प्रदेश के 21 बड़े अस्पतालों पर सस्पेंशन की गाज गिरने वाली है। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा एनएबीएच (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स सर्टिफिकेट) समय पर जमा न करने पर 21 अस्पतालों को सस्पेंड कर दिया जाएगा।

आयुष्मान भारत निरामयम के सीईओ अरविंद कुमार शाह ने बताया कि इन अस्पतालों का भौतिक निरीक्षण पूरा हो चुका था, लेकिन तकनीकी कारणों से सर्टिफिकेट जारी होना लंबित रहा। इसलिए नियमानुसार सस्पेंशन की कार्रवाई की गई है। सभी संस्थानों को 31 अक्टूबर 2026 तक वैध एनएबीएच सर्टिफिकेट जमा करने का अंतिम अवसर दिया गया है।


भोपाल, इंदौर और ग्वालियर के ये नामचीन अस्पताल शामिल

सस्पेंड सूची में भोपाल के 10 अस्पताल- पीपुल्स हॉस्पिटल, एलएन मेडिकल कॉलेज एंड जेके हास्पिटल, हेल्थ स्टार, मयूर, शुभम, लक्ष्मी मल्टीस्पेशलिटी, एपेक्स, ओम हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, अरेरा ट्रामा एंड क्रिटिकल केयर और मिलेनियम हास्पिटल शामिल हैं। वहीं ग्वालियर के आठ अस्पताल- कल्पना मल्टीस्पेशलिटी, गालव, डाक्टर प्लस, शाश्वत, आईपी एंड डा. ओएस देवान मेमोरियल, मानसरोवर केयर, डा. मुद्गल स्पर्श और लिंक हास्पिटल तथा इंदौर के तीन अस्पताल- चरक, ओटू और मेडिप्लस हॉस्पिटल भी सूची में हैं।

31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम, नए मरीजों को नहीं मिलेगा कैशलेस इलाज

निलंबन अवधि में इन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारक नए मरीजों को कैशलेस इलाज का लाभ नहीं मिलेगा। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि 31 अक्टूबर तक सर्टिफिकेट नहीं दिया तो अस्पतालों को योजना से पूरी तरह डी-एम्पैनल कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- एमपी में 1 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती! शिक्षक और पुलिस विभाग में सबसे ज्यादा पद, देखें लिस्ट