• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में छात्रा की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कॉलेज जाने की बात कह घर से निकली थी, दोस्त ने पहुंचाया हॉस्पिटल

भोपाल के चूनाभट्टी क्षेत्र में स्थित एक होमस्टे में बीए फाइनल ईयर की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा कॉलेज जाने की बात कहकर घर से...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Thu, 08 Jan 2026 02:24:38 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Jan 2026 02:41:40 AM (IST)
भोपाल में छात्रा की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कॉलेज जाने की बात कह घर से निकली थी, दोस्त ने पहुंचाया हॉस्पिटल
मृतका प्रिया मेहरा की फाइल फोटो

HighLights

  1. घायल छात्रा को दोस्त ने अस्पताल पहुंचाया
  2. मौत की खबर सुनकर फरार हो गया दोस्त
  3. मृतका के स्वजनों ने जताई हत्या की शंका

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: चूनाभट्टी क्षेत्र स्थित पारिका सोसायटी के एक होमस्टे में सीढ़ियों की रेलिंग से गिरकर बीए फाइनल ईयर की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के चेहरे और सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। स्वजनों ने छात्रा के दोस्त पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतका 23 वर्षीय प्रिया मेहरा पुत्री कैलाश मेहरा, ईश्वर नगर, शाहपुरा की निवासी थी। वह नूतन कॉलेज में बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी। बुधवार सुबह करीब 10 बजे प्रिया घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। उसके पिता कैलाश मेहरा के मुताबिक, सुबह करीब 10.30 बजे प्रिया ने फोन कर बताया था कि वह कॉलेज पहुंच गई है।


दोपहर करीब 2.30 बजे चूनाभट्टी थाने से परिवार को सूचना मिली कि प्रिया गंभीर हालत में जेपी अस्पताल में भर्ती है। जब स्वजन अस्पताल पहुंचे तो वहां प्रिया का शव रखा हुआ था।

सब इंस्पेक्टर विनोद पंथी ने बताया कि प्रिया कॉलेज जाने की बजाय अपने दोस्त तुषार के साथ चूनाभट्टी स्थित भूमि होमस्टे पहुंच गई थी। दोनों वहां कुछ समय तक साथ रहे। इसी दौरान उनके बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद करीब एक बजे प्रिया पहली और दूसरी मंजिल के बीच स्थित सीढ़ियों की रेलिंग से नीचे गिर गई। बताया गया कि गिरने की ऊंचाई करीब 15 फीट थी।

गंभीर रूप से घायल प्रिया को तुषार जेपी अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों की ओर से मृत घोषित किए जाने के बाद वह अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ तलाश शुरू कर दी है।

मृतका के पिता कैलाश मेहरा ने बताया कि तुषार करीब पांच वर्ष पहले ईश्वर नगर में उनके घर के पास किराये से रहता था, तभी दोनों की दोस्ती हुई थी। उन्होंने पहले भी तुषार को बेटी से दूर रहने के लिए समझाया था, लेकिन वह लगातार उसका पीछा करता और परेशान करता था। पिता का आरोप है कि तुषार ने प्रिया के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हुई।

थाना प्रभारी धर्मेन्द्र मौर्य ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।