• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में बैंककर्मियों का धरना: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों में हड़ताल; जानें कौन-से काम होंगे ठप और क्या चालू रहेगा

हड़ताल से शाखाओं में नकद जमा-निकासी, चेक, दस्तावेज, डीडी, लाकर और खाते से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं। कर्मचारी सहायता वाली सेवाओं में देरी संभव है...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 09:38:00 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 09:38:00 PM (IST)
भोपाल में बैंककर्मियों का धरना: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों में हड़ताल; जानें कौन-से काम होंगे ठप और क्या चालू रहेगा
धरना प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। नईदुनिया।

HighLights

  1. 28 से 30 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल
  2. पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग
  3. कैश, चेक, डीडी, लॉकर और शाखा से जुड़े काम प्रभावित होंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को भोपाल में बैंक अधिकारी-कर्मचारी संगठनों ने प्रदर्शन किया।

एमपी नगर स्थित प्रेस कॉम्प्लेक्स में पंजाब नेशनल बैंक के पास आयोजित धरने में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के संयोजक संजीव कुमार मिश्रा, एआईबीओसी मध्यप्रदेश अध्यक्ष सुबीन सिन्हा, सचिव दिनेश झा, एसबीआईओए भोपाल सर्कल अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत लंबित मांगों के समर्थन में नारे लगाए।

28 से 30 सितंबर तक हड़ताल

बैंक यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। 22 सितंबर की सुलह बैठक में सहमति नहीं बनने पर यूएफबीयू ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। 26 सितंबर चौथा शनिवार और 27 सितंबर रविवार है।


हालांकि सरकार ने ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्णय लिया है। आरबीआई ने शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट के संचालन को मंजूरी दी है।

ग्राहकों के कौन से काम प्रभावित होंगे

हड़ताल से शाखाओं में नकद जमा-निकासी, चेक, दस्तावेज, डीडी, लाकर और खाते से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं। कर्मचारी सहायता वाली सेवाओं में देरी संभव है। 30 सितंबर को अर्धवार्षिक वित्तीय समापन होने से कारोबार और अन्य वित्तीय लेन-देन भी प्रभावित हो सकते हैं।

डिजिटल बैंकिंग और एटीएम से राहत

हड़ताल के दौरान मोबाइल, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं उपलब्ध रहने की उम्मीद है। हालांकि शाखा में कर्मचारी की जरूरत वाले कामों में देरी हो सकती है।

बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों को जरूरी काम पहले निपटाने की सलाह दी है। सरकार ने एटीएम में पर्याप्त नकदी रखने और सेवाएं सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं।

5-डे बैंकिंग की मुख्य मांग

यूएफबीयू की प्रमुख मांग सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना है। इसके साथ कर्मचारी हितों से जुड़ी अन्य मांगें भी उठाई गई हैं। प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना वापस लेने की मांग पर योजना फिलहाल स्थगित है। ऐसे में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह यूनियनों की प्रमुख मांग बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- ग्राहकों के लिए तीन दिन बेहद महत्वपूर्ण, निपटा लें जरूरी काम; सप्‍ताहभर बंद रहेंगे जबलपुर के बैंक

26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का प्रस्ताव

यूनियनों ने सितंबर की तीन दिवसीय हड़ताल के बाद भी समाधान नहीं होने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी हड़ताल का प्रस्ताव रखा है। सरकार और बैंक प्रबंधन ने हड़ताल टालकर बातचीत से समाधान निकालने की अपील की है।