• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में बिक रही पाकिस्तानी 'गोरी क्रीम'... मेडिकल स्टोर पर छापा, मिला 5000 PPM जहरीला पारा

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बाद भी पाकिस्तान में बनी एक कथित गोरा बनाने की क्रीम भोपाल की दवा दुकानों में बिक रही है।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 11:18:46 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 11:18:46 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में बिक रही पाकिस्तानी 'गोरी क्रीम'... मेडिकल स्टोर पर छापा, मिला 5000 PPM जहरीला पारा
भोपाल में बिक रही पाकिस्तानी 'गोरी क्रीम'

HighLights

  1. भोपाल के न्यू पूनम मेडिकल स्टोर पर पाकिस्तानी क्रीम पकड़ी गई
  2. लैब टेस्ट में 5000 PPM जहरीला पारा मिला, मानक 1 PPM से कम है
  3. प्रतिबंध के बाद भी चोरी-छिपे 380 से 800 रुपये में हो रही बिक्री

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बाद भी पाकिस्तान में बनी एक कथित गोरा बनाने की क्रीम भोपाल की दवा दुकानों में बिक रही है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को इब्राहिमपुरा इलाके में मारवाड़ी रोड स्थित न्यू पूनम मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर पाकिस्तान में बनी गोरी क्रीम की एक डिबिया पकड़ी है। अधिकारियों ने बताया कि यह यूनानी दवाओं का स्टोर है, यहां से गोरी ब्यूटी क्रीम की एक डिब्बी मिली है। विभाग ने इसका पंचनामा बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दे दी है।


चाइना और कोरियन क्रीम के नाम पर भी बिक्री

ड्रग इंस्पेक्टर मनीषा रायखीरे ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद टीम ने स्टोर पर दबिश दी थी। यहां से जो क्रीम मिली है, उसे टीम ने 360 रुपये में खरीदा था। दुकानदार ने विदेशी प्रोडक्ट बेचने के लिए केंद्र सरकार से कोई अनुमति नहीं ली थी। भोपाल के कॉस्मेटिक कारोबारी जगदीश साहू ने बताया कि कुछ महीने पहले यह क्रीम बाजार में खूब बिक रही थी। खासकर मुस्लिम समाज की महिलाओं में इसकी मांग अधिक थी। इस पर प्रतिबंध लगने के बाद अधिकतर दुकानों में यह नहीं आ रही है। हालांकि कुछ लोग चोरी-छिपे यह क्रीम उपलब्ध करा रहे हैं।

सामान्य दुकानों पर एक भारतीय कंपनी की पंचवटी नाम वाली ऐसी ही दूसरी क्रीम उपलब्ध है। लोग उसी को विकल्प के तौर पर खरीद रहे हैं। कुछ लोग अब भी चोरी-छिपे इसे बेच रहे हैं। बताया जा रहा है कि गोरी नाम वाली यह क्रीम भोपाल समेत मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाजारों में 380 से 800 रुपये में बिक रही है। कई दुकानदार इसे चाइना क्रीम या कोरियन क्रीम के नाम से भी बेच रहे हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी यह आसानी से मिल रही है।

मानक से कई गुना जहरीले तत्व, त्वचा के लिए बेहद खतरनाक

दरअसल, लैब जांच में इस क्रीम में पारा और सीसा जैसे जहरीले भारी धातु पाए गए हैं। जांच में 5000 पीपीएम पारा मिला है, जबकि मानक के अनुसार यह एक पीपीएम से भी कम होना चाहिए। इससे चेहरा गोरा नहीं, बीमार हो रहा है। लंबे समय तक इस्तेमाल से चेहरा लाल रहना, नसें दिखना, झाइयां, जलन, दाने, त्वचा का बार-बार छिलना आम है।

यह भी पढ़ें- धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप... करीना कपूर के पेंडेंट पर कांग्रेस नेता का ऐतराज, माफी की मांग

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।