• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

BU Convocation 2026: कल भोपाल में बरकतउल्ला यूनीवर्सिटी का दीक्षांत समारोह; राज्यपाल और CM होंगे शामिल

बीयू का दीक्षांत समारोह 18 सितंबर को सुबह 10:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल), भोपाल में होगा। अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिप...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 06:22:18 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 06:22:18 PM (IST)
BU Convocation 2026: कल भोपाल में बरकतउल्ला यूनीवर्सिटी का दीक्षांत समारोह; राज्यपाल और CM होंगे शामिल
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल । फाइल फोटो।

HighLights

  1. दीक्षांत समारोह कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल), भोपाल में होगा
  2. अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगू भाई पटेल करेंगे, सीएम मोहन यादव होंगे मुख्य अतिथि
  3. समारोह में मेरिट विद्यार्थियों और पीएचडी शोधार्थियों को 27 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल का दीक्षांत समारोह 18 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे कुशा भाव ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल), भोपाल में आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगू भाई पटेल करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे, जबकि उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग के मंत्री इंदर सिंह परमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

समारोह में भारतीय विदेश व्यापार संस्थान के कुलपति प्रो. के. रंगराजन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर दीक्षांत भाषण देंगे। वहीं बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु एवं मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुपम राजन दीक्षांत उपदेश प्रदान करेंगे।


यह भी पढ़ें- MP के 50 हजार छात्रों का भविष्य अधर में: रिजल्ट के एक महीने बाद भी BU ने नहीं दी मार्कशीट, CM हेल्पलाइन पहुंचा मामला

27 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे

दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेरिट विद्यार्थियों सहित शोधार्थियों को उपाधियां एवं स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इस वर्ष स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के मेरिट विद्यार्थियों के 96 पंजीयन हुए हैं, जबकि पीएच.डी. के लिए 85 पंजीयन हुए हैं। समारोह में कुल 27 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।

इनमें 5 प्रायोजित स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। सीताराम जिंदल फाउंडेशन द्वारा तीन स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। एक स्वर्ण पदक दिलीप सूर्यवंशी द्वारा अपने पिता की स्मृति एवं सम्मान में प्रदान किया जा रहा है। वहीं एक स्वर्ण पदक प्रो. मोना पुरोहित, विभागाध्यक्ष, द्वारा अपने पति स्वर्गीय के.के. शुक्ला की स्मृति में प्रदान किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के इस गरिमामय दीक्षांत समारोह में उपाधि एवं स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और शोधार्थियों के साथ उनके परिजन, विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।